हाड़ा के वार्ड नंबर पांच में बारिश का कहर, दो सगे भाइयों का कच्चा मकान ढहा

 हाड़ा के वार्ड नंबर पांच में बारिश का कहर, दो सगे भाइयों का कच्चा मकान ढहा

फतेहपुर। लगातार हो रही

फतेहपुर बलजीत ठाकुर



 बारिश के बीच हाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर पांच में दो सगे भाइयों का कच्चा मकान बारिश की भेंट चढ़ गया। हादसे में मकान की छत सहित कुछ हिस्से की दीवारें गिर गईं। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य मकान से बाहर निकल चुके थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्रभावित रविंद्र सिंह और प्रेम सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित रात को इसी मकान में सोए हुए थे। करीब साढ़े 12 बजे अचानक कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही वे उठकर बाहर निकलने लगे, मकान की छत और कुछ हिस्से की दीवारें भरभराकर गिर गईं।

उन्होंने बताया कि मकान के अंदर उनका काफी सारा सामान अभी भी मलबे में दबा हुआ है। घटना की जानकारी उन्होंने तुरंत पंचायत उपप्रधान जरनेल सिंह को दी।

सूचना मिलते ही पंचायत उपप्रधान जरनेल सिंह और पटवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से प्रभावित दोनों परिवारों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत उपलब्ध करवाई गई है। साथ ही बारिश से बचाव के लिए तिरपाल भी दिए गए हैं।

पंचायत उपप्रधान जरनेल सिंह ने प्रशासन और सरकार से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने की अपील की है, ताकि बारिश के कारण हुए नुकसान से उन्हें राहत मिल सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर