विधायक मलेंद्र राजन ने किया कन्या विद्यालय का निरीक्षण, प्राथमिक विद्यालय की कक्षाएं शीघ्र स्थानांतरित करने के दिए निर्देश

 विधायक मलेंद्र राजन ने किया कन्या विद्यालय का निरीक्षण, प्राथमिक विद्यालय की कक्षाएं शीघ्र स्थानांतरित करने के दिए निर्देश


नूरपुर : विनय महाजन /

प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज राजकीय कन्या विद्यालय इंदौरा का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदौरा के भवन की खराब हालत को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत शिक्षा विभाग द्वारा नई व्यवस्था लागू की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा निदेशक द्वारा आदेश जारी किए गए हैं जिनके तहत विद्यालयों के मौजूदा ढांचे के बेहतर उपयोग तथा विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्री-प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक का शिक्षण कार्य पूर्व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा परिसर में तथा नौवीं से बारहवीं कक्षा तक का शिक्षण कार्य राजकीय मॉडल सुंदर सिंह मल्हा सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा में संचालित किया जाएगा।मलेंद्र राजन ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी आदेशों के अनुरूप कक्षाओं के स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के नियमित रूप से जारी रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस विषय में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेशभर में विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौरा क्षेत्र में भी शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।इसके उपरांत विधायक ने इंदौरा पंचायत में निर्माणाधीन पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय संभाल, राजकीय मॉडल सुंदर सिंह मल्हा सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा के प्रधानाचार्य राम कृष्ण, बीडीओ सुदर्शन सिंह, एसडीओ लोक निर्माण विभाग राजीव बांदरल, जेई लोक निर्माण विभाग स्वाश शर्मा, जेई ब्लॉक गुरजीत, इंदौरा पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार, पूर्व प्रधान भूपाल कटोच, रंजीत कटोच, उमाकांत सूदन, वार्ड सदस्य दर्शन तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ