विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन द्वारा आज यहां विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सोलन के सभागार में डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डॉ. अजय पाठक ने हेपेटाइटिस-बी के कारणों, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन के लिए एक ही सिरिंज का बार-बार अथवा कई व्यक्तियों द्वारा उपयोग करना हेपेटाइटिस-बी संक्रमण के प्रसार का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में विश्वभर में लगभग 13 लाख लोगों की मृत्यु हेपेटाइटिस-बी से संबंधित कारणों के चलते हुई, जो अत्यंत चिंता का विषय है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखें तथा उन्हें नशे जैसी बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गगन ने भी हेपेटाइटिस-बी के लक्षणों, संक्रमण के तरीकों, रोकथाम, समय पर जांच तथा टीकाकरण के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न कवियों एवं बुद्धिजीवियों ने हेपेटाइटिस-बी, नशा मुक्ति तथा स्वस्थ जीवनशैली पर आधारित प्रेरणादायक कविताओं के माध्यम से उपस्थित लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम, समय पर जांच, टीकाकरण तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति प्रेरित करना था।
.0.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर