नेरचौक–रत्ती–मैरामसीत सड़क खस्ताहाल, सफर बना जोखिमभरा

 नेरचौक–रत्ती–मैरामसीत सड़क खस्ताहाल, सफर बना जोखिमभरा

बड़े-बड़े गड्ढों से हादसों का खतरा, लोगों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग


नेरचौक : अजय सूर्या /

नेरचौक–रत्ती–टांडा–मैरामसीत सड़क की बदहाल स्थिति से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से हालात और भी गंभीर हो गए हैं। वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया चालकों के लिए इस मार्ग पर सफर करना जोखिमभरा बन गया है।

हैरानी की बात यह है कि लोक निर्माण विभाग का डिवीजन और सब-डिवीजन कार्यालय इस सड़क से चंद मीटर की दूरी पर होने के बावजूद सड़क की स्थिति लंबे समय से नहीं सुधारी गई है। रत्ती से सायरा और टांडा तक कई स्थानों पर जल निकासी की नालियां बंद होने से सड़क नाले का रूप ले चुकी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग हर महीने सड़क मरम्मत के लिए जेसीबी मशीनों के टेंडर जारी करता है, लेकिन सड़क की हालत देखकर मरम्मत कार्य पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो रहे हैं।

यह सड़क प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही का मुख्य मार्ग है और एक दर्जन से अधिक पंचायतों को नेरचौक से जोड़ती है। रत्ती से हल्यातर तक के ग्रामीणों के लिए यह सड़क जीवनरेखा मानी जाती है। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढे भरने और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग, नेरचौक के अधिशासी अभियंता डी.आर. चौहान ने बताया कि सड़क की स्थिति सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा सड़क पर बने गड्ढों को शीघ्र भरने का कार्य किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार