धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

 धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ


Fatehpur Baljeet Thakur 


हैल्थ ब्लॉक फतेहपुर के क्षेत्र धमेटा की जनता ने मंगलवार को जिला परिषद सदस्य बंदना कालिया के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को एसडीएम कार्यलय फतेहपुर में तैनात सतवीर सिंह  के माध्यम से ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में पर्याप्त सुबिधाएँ जुटाने की अपील की है.

 इस दोरान समकड़ से शीतल शर्मा, बरुणा से रिटायर सूबेदार मेजर जगदीश सोमल सहित अन्य ने बताया करीब 9 पंचायतों को स्वास्थ्य सुबिधा मुहैया करवाने बाला धमेटा हस्पताल शाम. चार बजे के बाद बंद हो जाता है.

जिस कारण ज्यादातर लोगो को उसके बाद आपातकालीन स्वास्थ्य सुबिधा लेने के लिए पंजाब का रुख करना पड़ता है जिस दोरान लोगों का समय के साथ -साथ धन भी बर्बाद होता है.

कहा कई नुमायदे आये और कई चले गए लेकिन किसी ने भी उक्त हस्पताल में  दिन -रात स्वास्थ्य सुविधा दिलबाले का प्रयास नहीं किया.

कहा अब ज़ब उनके क्षेत्र की जिला परिषद बंदना कालिया बनी हैं तो उन्होंने व उनके पति समाजसेवी रमेश दत्त कालिया ने उक्त मुद्दे को उठाते हुए सरकार तक बात पहुंचाने के लिए ज्ञापन दिया है जिसके लिए वह लोग उनके आभारी है.

वहीं समाजसेवी रमेश दत्त कालिया ने कहा अगर दीपावली तक उक्त हस्पताल में चार डॉक्टर की तेनाती व दस बैड की व्यवस्था नहीं  हुई तो वह व उनकी पत्नी बंदना कालिया आमरण आनशन पर बैठेंगे.

जिसकी जिम्मेबारी सरकार की होगी.

इस मौक़े पूर्व बीडीसी निशा धीमान, उपप्रधान बाड़ी पबन कुमार, सीमा देवी, लता देवी, अंजना देवी, रंजना देवी, सुषमा, लता गुलेरिया, केसरी देवी, ललिता देवी, पूनम शर्मा, नीलम कुमारी, रीना, तुला राम, संजीव कुमार, दिनेश, इंद्रपाल बबली देवी सहित अन्य उपस्थित रहे.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़