लाहौल स्पीती में आपदा स्थिति समीक्षा बैठक आयोजित : किरण भड़ाना
लाहौल स्पीती में आपदा स्थिति समीक्षा बैठक आयोजित : किरण भड़ाना केलांग : ओम बौद्ध / जनजातीय जिला लाहौल स्पीती ज़िला मुख्यालय केलंग में आज आपदा समीक्षा की महवपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया , जिस की अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना द्वारा की गई। इस बैठक में जिला के सभी कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे। जिला में हाल में आई आपदा के दौरान विभागीय गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा एवं विस्तृत चर्चा की गई । बैठक में मुख्य रूप से विद्युत आपूर्ति: आपदा के कारण प्रभावित बिजली व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, शीघ्र बहाली के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त कुल्लू की तरफ़ से भी बिजली बहाली के कार्यों की समीक्षा एवं जानकारी की गई । थिरोट पावरहाउस की स्थिति तथा रिजर्वायर की डिसिल्टिंग के बारे में चर्चा की जिला में भूस्खलन एवं बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरन्त मरम्मत एवं रास्तों की बहाली के प्रयासों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ पेयजल एवं जल आपूर्ति क्षेत्रों में जलापूर्ति की समस्या व जल स्रोतों की मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की गई टेलीकॉम एवं इं...