केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत की मजबूत नींव जनहितेषी पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर
केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत की मजबूत नींव जनहितेषी पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर केंद्रीय बजट 2026 देश को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर ले जाने वाला दूरदर्शी और संतुलित बजट है। पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने नूरपुर में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह बजट तात्कालिक लोकलुभावन घोषणाओं के बजाय दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती, निवेश, रोजगार सृजन और आधारभूत ढांचे के विस्तार पर केंद्रित है। यह बजट स्पष्ट करता है कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता केवल विकास नहीं, बल्कि समान अवसरों के साथ समावेशी विकास है।इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि देश की आर्थिक नीति को सब्सिडी आधारित मॉडल से निवेश आधारित मॉडल की ओर मजबूती से आगे बढ़ाया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और लॉजिस्टिक्स में किए गए प्रावधान आने वाले वर्षों में रोजगार के स्थायी अवसर पैदा करेंगे। इससे देश की उत्पादक क्षमता बढ़ेगी और भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में और मजबूत भूमिका निभाएगा।बिक्रम ठाकुर ने कहा कि रेलवे और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बजट ने देश के हर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प दोहराया है।इसका सीधा लाभ उद्योग, कृषि, पर्यटन और छोटे व्यापारियों को मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से पिछड़े और दूरदराज़ क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी।पर्यटन को बजट में रोजगार सृजन का प्रमुख माध्यम माना गया है। यह पहल युवाओं को स्थानीय स्तर पर गाइड, सेवाओं और स्वरोजगार से जोड़ने में सहायक होगी।बिक्रम ठाकुर ने कहा कि उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बजट ने भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठाए हैं।ठाकुर ने कहा कि यह बजट स्पष्ट करता है कि केंद्र सरकार राज्यों के विकास को समान रूप से महत्व देती है। संसाधनों का बेहतर उपयोग, वित्तीय अनुशासन और दीर्घकालिक योजनाओं के माध्यम से देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा रहा है। बजट में किए गए प्रावधान आने वाले वर्षों में विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रखेंगे।अंततः, केंद्रीय बजट 2026 केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है। यह बजट देश के हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प है और विकसित भारत की दिशा में एक निर्णायक कदम है। मौके पर भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का व पूर्व विधायक रीता धीमान व जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश काका नूरपुर व गण मान्य भाजपा पदाधिकारी जिला स्तर के मौजूद थे l


कोई टिप्पणी नहीं