प्राचीन एकादश रूद्र महादेव मंदिर में शुरू हुआ सात दिवसीस ओम नमः शिवाय का अखंड जाप - Smachar

Header Ads

Breaking News

प्राचीन एकादश रूद्र महादेव मंदिर में शुरू हुआ सात दिवसीस ओम नमः शिवाय का अखंड जाप

प्राचीन एकादश रूद्र महादेव मंदिर में शुरू हुआ सात दिवसीस ओम नमः शिवाय का अखंड जाप

दिन-रात निरंतर चलेगा यह जाप, शिवरात्रि वाले दिन होगा हवन-पाठ के साथ होगा समापन


मंडी : अजय सूर्या /

डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने अखंड ज्योति जलाकर और विधिवत पूजा अर्चना करके किया अखंड जाप का शुभारंभ

भोले बाबा से छोटी काशी के लिए की मंगलकामना, सुख स्मृद्धि की मांगी दुआ

छोटी काशी मंडी के प्राचीन एकादश रूद्र महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि के उपलक्ष पर साप्ताहिक ओम नमः शिवाय के अखंड जाप की शुरूआत हो गई है। सात दिनों तक चलने वाले इस अखंड जाप की शुरूआत डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करने और अखंड ज्योति प्रज्जवलित करके की। डीसी मंडी ने इस धार्मिक आयोजन के लिए मंदिर प्रबंधन को बधाई दी और सभी के लिए मंगलकामनाएं मांगी।

प्राचीन एकादश रूद्र महादेव मंदिर के पुजारी स्वामी सतसुंदरम ने बताया कि अखंड जाप की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। सावन महीने पर मासिक जबकि शिवरात्रि पर साप्ताहिक अखंड जाप का आयोजन किया जाता है। इस अखंड जाप में दिन-रात लोग क्रमवार बैठकर ओम नमः शिवाय का अखंड जाप करते हैं। इस अखंड जाप की शास्त्रों में विशेष महता मानी गई है। उन्होंने बताया कि अखंड जाप का समापन शिवरात्रि वाले दिन रूद्राभिषेक, हवन-पाठ और पूर्णाहूति के साथ किया जाएगा। शाम के समय भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और रात 12 बजे तक भजन कीर्तनों के माध्यम से प्रभु महिमा का बखान होगा। अगले दिन यानी 16 फरवरी को भंडारे के माध्यम से प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।



कोई टिप्पणी नहीं