नेरचौक में केंद्रीय बजट पर कार्यशाला आयोजित, युवाओं को बताएं बजट के लाभ - Smachar

Header Ads

Breaking News

नेरचौक में केंद्रीय बजट पर कार्यशाला आयोजित, युवाओं को बताएं बजट के लाभ

नेरचौक में केंद्रीय बजट पर कार्यशाला आयोजित, युवाओं को बताएं बजट के लाभ


मंडी : अजय सूर्या /

भारतीय युवा मोर्चा मंडी द्वारा नेरचौक में बजट को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें लगभग 150 युवाओं ने भाग लिया। कार्यशाला में भाजपा मुख्य वक्ता अजय राणा ने युवाओं को बजट की सार्थक परिणामो को बताया। भाजपा मुख्य वक्ता अजय राणा ने कहा कि यह बजट युवा शक्ति प्रेरित है इसका उद्देश्य तेज और सतत आर्थिक वृद्धि, क्षमता निर्माण और सभी क्षेत्रों को समान अवसर उपलब्ध कराना है।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य ए क्षेत्र में बायोफार्मा जैसी योजनाओं से लोगों को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए लाभ मिलेगा। उन्होंने जोर दिया कि बजट में गरीब, युवा, नारी शक्ति, अन्नदाता, मध्यम वर्ग और उद्यमियों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रावधान किए गए हैं।



कोई टिप्पणी नहीं