14 फरवरी को गनोह से ज्वाली तक निकलेगी एससी-एसटी-ओबीसी एकता रैली - Smachar

Header Ads

Breaking News

14 फरवरी को गनोह से ज्वाली तक निकलेगी एससी-एसटी-ओबीसी एकता रैली

 14 फरवरी को गनोह से ज्वाली तक निकलेगी एससी-एसटी-ओबीसी एकता रैली


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के चौधरी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रोबिन कौँडल नै जानकारी देते हुये वताया कि ओबीसी ,एससी एसटी व चौधरी एकता की गनोह से ज्वाली तक 14 फ़रवरी को रैली निकाली जाएगी !


सभी एससी एसटी ओबीसी के प्रमुख संगठनों से मिलकर लिया गया निर्णय ! 

रोबिन कौँडल के अनुसार यूजीसी का समर्थन, 93rd संवेधानिक संशोधन को लागु करवाने और ओबीसी एससी बच्चों को जान बुझ कर इंटरव्यू मे योग्य नहीं पाया गया करने को लेकर एक विशाल रैली गनोह से ज्वाली वाया रैहन, भरमाड़ होते हुए निकाली जाएगी व सरकार के आगे इन मांगो को रखा जाएगा, यह रैली 14 तारीख को सुबह 10 बजे से निकाली जाएगी ! रोबिन कौँडल ने रैली मे भाग लेने वाले सभी युवाओं, बुजुर्गो से बेनती की है, कि इस रैली को शांतिपूर्वक तरीके से निकाला जाए, ताकि किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े, तथा किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित हथियार लेकर कोई भी ना पहुँचे ! 

क्योंकी हमें अपनी मांग व विरोध भी सरकार के समक्ष शांतिपूर्वक तरीके से रखना है !


रोबिन चौधरी के अनुसार 14 तारीख की रैली एक बहुत ही ऐतिहासिक रैली साबित होगी ! 



कोई टिप्पणी नहीं