यूजीसी के विरोध में फतेहपुर के सामान्य बर्ग ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज जताया रोष
यूजीसी के विरोध में फतेहपुर के सामान्य बर्ग ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज जताया रोष
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
आपको बता दें फतेहपुर के सामान्य बर्ग ने सोमवार को एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज यूजीसी के खिलाफ रोष प्रकट किया,
इस दोरान राजपूत सभा फतेहपुर चेयरमैन राघब पठानिया ने बताया केंद्र सरकार द्वारा सामान्य बर्ग को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जाएगा.
कहा ज़ब तक उक्त काले क़ानून को बापिस नहीं लिया जाता.
तब तक आंदोलन शांतिपूर्वक तरीके से जारी रहेगा.
वहीं पूर्व बीडीसी जितेंद्र पठानिया ने भी यूजीसी का कड़ा बिरोध करते हुए कहा कि हम नहीं चाहते किसी तरह की भी आशान्ति बने इसलिए केंद्र सरकार को चाहिए कि सवर्ण समाज पर थोपे जा रहे उक्त क़ानून को बापिस लिया जाए.
वहीं अन्य युवाओ ने भी एक स्वर में केंद्र सरकार से उक्त क़ानून को रद्द करने की अपील की.
इस मौक़े पर रेस्ट हाऊस फतेहपुर से एसडीएम ऑफिस फतेहपुर तक रोष रैली भी निकाली गई,


कोई टिप्पणी नहीं