केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट —त्रिलोक कपूर - Smachar

Header Ads

Breaking News

केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट —त्रिलोक कपूर

 केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट —त्रिलोक कपूर

मोदी सरकार का हिमाचल मॉडल: सस्टेनेबल ग्रोथ की गारंटी, बजट 2026 में हिमाचल को खास तवज्जो — विकास भी, प्रकृति भी: कपूर


विकसित भारत की अडिग नींव: बजट-2026 ने बदली देश की दिशा — त्रिलोक कपूर

लोकलुभावन नहीं, राष्ट्र निर्माण का बजट — मोदी सरकार विजनरी मास्टरस्ट्रोक

पालमपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करने वाला ऐतिहासिक, दूरदर्शी और आत्मनिर्भरता आधारित बजट बताया गया है। यह बजट आर्थिक विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार, रोजगार सृजन और समावेशी विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।


हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु एवं संगठनात्मक ज़िला पालमपुर की अध्यक्षा रागनी रकवाल की अध्यक्षता में संगठनात्मक ज़िला भाजपा कार्यालय पालमपुर में केंद्रीय बजट 2026 को सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर ज़िला महामंत्री राजेश रानू, मंडल अध्यक्ष गोपेश शर्मा, विजय भट्ट, संजय कपूर, महिंद्र कपूर, मीरा राणा, अनुराधा शर्मा, राजीव राणा, सुनीता खरवाल, अभिमन्यु भट्ट, जोगिंदर चारक सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बजट 2026 लोकलुभावनवाद से दूर, सुधारों और दीर्घकालिक विकास पर आधारित है। वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों से स्पष्ट है कि भारत लगातार लगभग 7% की मजबूत विकास दर के साथ आगे बढ़ रहा है, जो वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक शक्ति का प्रमाण है।


बजट में Public Capital Expenditure को बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ किया गया है, जो देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, जलमार्गों का विस्तार और आधुनिक कनेक्टिविटी भारत को भविष्य की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक कदम हैं।


वक्ताओं ने कहा कि बजट में टियर-2 और टियर-3 शहरों पर विशेष फोकस कर छोटे शहरों में रोजगार, निवेश और विकास के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। आत्मनिर्भर भारत के तहत घरेलू मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा सुरक्षा और आयात पर निर्भरता कम करने की स्पष्ट नीति दिखाई देती है।


Bio Pharma Shakti Project के लिए अगले 5 वर्षों में ₹10,000 करोड़ का प्रावधान कर भारत को Global Biopharma Hub बनाने की दिशा तय की गई है। वहीं India Semiconductor Mission 2.0 से तकनीकी आत्मनिर्भरता, skilled workforce और research ecosystem को मजबूती मिलेगी।


स्वास्थ्य क्षेत्र में इलाज से अधिक रोकथाम, स्क्रीनिंग और शुरुआती उपचार पर जोर देते हुए Non-Communicable Diseases जैसे डायबिटीज, कैंसर और हृदय रोग से निपटने की ठोस रणनीति प्रस्तुत की गई है।


पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ₹20,000 करोड़ के Carbon Capture Initiative के साथ Green Growth को बढ़ावा दिया गया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी एवं पश्चिमी घाट की अरकु घाटी में पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ पर्वतीय मार्गों के विकास तथा ओडिशा, कर्नाटक और केरल में कछुआ प्रजनन स्थलों एवं कछुआ मार्गों के निर्माण की घोषणा स्वागतयोग्य कदम है।


MSME सेक्टर को सशक्त करने के लिए TREDS के माध्यम से ₹7 लाख करोड़ से अधिक की फंडिंग, ऋण गारंटी सहायता और GeM लिंक के जरिए व्यापार को आसान बनाया जाएगा। इसके अलावा बैंकिंग सेक्टर की व्यापक समीक्षा हेतु High Level Committee के गठन से वित्तीय समावेशन और उपभोक्ता संरक्षण को मजबूती मिलेगी।


अंत में वक्ताओं ने कहा कि Budget 2026 एक Visionary Budget है, जो भारत को आत्मनिर्भर, मजबूत, पर्यावरण-संतुलित और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं