एसडीएम केलांग राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन प्रैक्टिस अवार्ड 2026 से सम्मानित

एसडीएम केलांग राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन प्रैक्टिस अवार्ड 2026 से सम्मानित

(केलांग: रंजीत लाहौली)

जिला लाहौल-स्पीति के लिए गर्व का विषय है कि उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) केलांग कुनिका एकर्स को वर्ष 2025-26 के लिए राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन प्रैक्टिस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आज उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना द्वारा प्रदान किया गया। गौरतलव है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम में कुनिका एकर्स एसडीएम केलांग अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो पाई थी, जिन्हें आज यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन व 21- लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रदान किया गया है। एसडीएम केलांग के नेतृत्व में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न पहलों को सफलतापूर्वक लागू किया गया, जिससे मतदाता रजिस्ट्रेशन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि यह सम्मान संपूर्ण प्रशासनिक टीम की समर्पित कार्यशैली और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी जिला निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य जारी रहेगा।

एसडीएम केलांग ने इस उपलब्धि का श्रेय निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आम मतदाताओं के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सभी की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे लाहौल-स्पीति के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। इस अवसर पर कार्यावाहक तहसीलदार निर्वाचन विकास कुमार उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,