मलेंद्र राजन की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल गंगथ में आर.के.एस. बैठक,स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर
मलेंद्र राजन की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल गंगथ में आर.के.एस. बैठक,स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र गंगथ के सिविल अस्पताल गंगथ में आज रोगी कल्याण समिति (आर.के.एस.) की बैठक विधायक मलेंद्र राजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में पर्ची शुल्क 10 रुपये निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। यह पर्ची तब तक मान्य रहेगी, जब तक वह उपयोग योग्य होगी, जिससे मरीजों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। विधायक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल के प्रयासों से अस्पताल में चिकित्सकों की कमी काफी हद तक दूर हुई है और शेष रिक्त पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा।बैठक में सिविल अस्पताल इंदौरा एवं गंगथ से संबंधित विभिन्न मुद्दे जैसे रेडियोग्राफर की कमी, भवन की मरम्मत तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा इन कार्यों को शिमला में योजना बैठक के दौरान भी उठाया गया है।उन्होंने बताया कि इन कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से शीघ्र बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। अस्पताल के लिए पावर जेनरेटर तथा सोलर लाइट्स की व्यवस्था इसी वर्ष सुनिश्चित करने और स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) की नियुक्ति शीघ्र करवाने की बात भी कही गई।उधर ग्राम पंचायत इंदौरा व मदोली व गंगथ में विकास कार्यों का निरीक्षण के उपरांत विधायक मलेंद्र राजन ने ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत इंदौरा,मदोली एवं गंगथ का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।विधायक ने बताया कि क्षेत्र में मुख्य सड़क गंगथ से घेटा तक लगभग 8.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
इसके अतिरिक्त गंगथ स्थित बाबा क्यालू महाराज सिद्ध पीठ को जिला स्तरीय दर्जा प्रदान किया गया है। साथ ही 1.80 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जो क्षेत्र के युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होगा।विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है तथा इसके लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।इस दौरान एसडीएम डॉ सुरेंद्र ठाकुर, बीएमओ दिलवर सिंह, नायब तहसीलदार प्रवेश शर्मा, ईशांत वर्मा,बीडीओ सुदर्शन सिंह, एसडीओ विद्युत वीरेंद्र, एसडीओ पीडब्ल्यूडी हरीश ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता, पंचायत सचिव, इंदौरा प्रधान भूपाल कटोच,पूर्व प्रधान जर्म सिंह ठाकुर सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं