सीटू द्वारा जिला मुख्यालय चम्बा में आज विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।

 सीटू द्वारा जिला मुख्यालय चम्बा में आज विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना रोष प्रकट किया।

प्रदर्शन के दौरान सुदेश ठाकुर ने विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच होने वाले व्यापार समझौतों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा थोपे गए टैक्स और शर्तों को स्वीकार करना भारतीय किसानों के लिए आत्मघाती साबित होगा। विशेष रूप से डेयरी उत्पादों के आयात पर छूट देने से स्थानीय किसानों की आजीविका पर सीधा प्रहार होगा। उन्होंने बिजली संशोधन बिल और घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का भी कड़ा विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिजली क्षेत्र का निजीकरण कर इसे बड़े कॉर्पोरेट घरानों के हाथों में सौंपना चाहती है, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। सुदेश ठाकुर ने कहा कि किसानों के उत्पादों को बाजार न मिलना उनके जीने के अधिकार पर हमला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संयुक्त किसान मंच और आम जनता इन नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने मांग की है कि सरकार ऐसे किसी भी समझौते या नीति को लागू न करे जो देश और जनता के हित में न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन जनविरोधी नीतियों को वापस नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम