पांगी घाटी का पारंपरिक जुकारू उत्सव जिला मुख्यालय चम्बा में हर्षोल्लास से मनाया गया।

 पांगी घाटी का पारंपरिक जुकारू उत्सव जिला मुख्यालय चम्बा में  हर्षोल्लास से मनाया गया। 


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद घाटी के युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पांगी कल्याण संघ के अध्यक्ष भगत बड़ोत्रा ने उपस्थित लोगों को जुकारु उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बीते कई दशकों से पांगी घाटी में जुकारू उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव में घाटी के लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभी युवाओं को जीवन में सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करने का मूल मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी युवा वर्ग इसी प्रकार एकजुट होकर अपनी संस्कृति को बढ़ावा दें तथा देश व विदेश में पांगी का नाम रोशन करें। भगत बड़ोत्रा ने उपस्थित सभी गणमानयों सहित घाटी के लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार भी प्रकट किया। इस दौरान भारी संख्या में पांगी घाटी के लोग भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़