नूरपुर प्रशासन को दिया शिकायती पत्र के रूप में ज्ञापन

 नूरपुर प्रशासन को दिया शिकायती पत्र के रूप में ज्ञापन 

 


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर नगर परिषद वार्ड 3 के निवासी पूनम मंहंत चेला काजल मंहंत ने नगर वासियों के साथ आज एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा को एक ज्ञापन प्रार्थना पत्र के रूप में दिया है l प्रार्थना पत्र में पूनम मंहंत उपमंडल अधिकारी को बताया है कि वह पिछले कई वर्षों से स्वर्गीय काजल महंत के साथ में काम कर रही हैं l पूनम मंहंत ने बताया कि जून 2021 में काजल महंत की मृत्यु के बाद नूरपुर क्षेत्र में बधाइयां मांग रही हूं l अन्य क्षेत्र की किन्नर पठानकोट और हिमाचल प्रदेश बनीखेत की किन्नर उन्हें इस मामले में परेशान कर रहे है l उन्होंने एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा से आग्रह किया कि नूरपुर क्षेत्र में किसी भी किन्नर का हस्तक्षेप न किया जाएl उन्होंने बताया कि 70 वर्षीय अमी चंद् पुत्र जैसी राम निवासी गैही लगोड़ व राजा का तालाब डेरा के मंत्र जस्सी महंत ने काजल महंत की मृत्यु के बाद लगभग 5 साल पहले उन्हें इस गद्दी पर बैठाया जो उसे समय से लेकर नूरपुर क्षेत्र में बधाइयां आदि लेती चली आ रही हूंl समस्त नूरपुर क्षेत्रवासी उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं l कुलदीप उर्फ काका निवासी नूरपुर 27 वर्षों से इस डेरे में काम कर रहा है l उन्होंने पत्र में वताया कि पठानकोट पंजाब व बनीखेत हिमाचल प्रदेश के कुछ किन्नर जोर जबरदस्त करके मेरे क्षेत्र में बधाइयां लेने की कोशिश कर रहे हैं पिछले कुछ दिनों पहले उन्होंने मेरे से लड़ाई झगड़ा भी किया और मुझे डर है की कोई बड़ा हादसा न कर दें इसलिए उन्होंने भविष्य में प्रशासन नूरपुर से अपनी सुरक्षा और न्याय दिलाने की आग्रह किया है l इससे शिकायती पत्र में नूरपुर नगर परिषद व पंचायत के प्रतिनिधियों का एक प्रमाण पत्र भी नूरपुर एसडीएम को शिकायती पत्र के साथ दिया हैl उन्होंने नूरपुर एसडीएम से आग्रह किया है कि इस मामले में सख्त कार्यवाही की जाए l इस मामले में नूरपुर एसडीएम अरुण शर्मा का कहना है कि उन्होंने एक पत्र इस मामले में पुलिस प्रशासन को लिखा है इस पर कार्यवाही की जाए l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा