संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम

 संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम

 


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर संत निरंकारी मिशन द्वारा “प्रोजेक्ट अमृत – स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” के चरण 4 के अंतर्गत पूज्य सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार पूरे भारतवर्ष में आज प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई हेतु विशेष अभियान चलाया गया।इसी क्रम में संत निरंकारी भवन नूरपुर ब्रांच द्वारा ढक्की स्थित प्राकृतिक जल स्रोत एवं उसके आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में संगत के सदस्यों एवं सेवा दल के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूर्ण समर्पण भाव से सफाई कार्य संपन्न किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता के साथ-साथ समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। संगत एवं सेवा दल द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों से क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश सशक्त रूप से प्रसारित हुआ।

संत निरंकारी मिशन द्वारा समय-समय पर ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रम आयोजित कर मानवता की सेवा का संदेश दिया जाता रहा है। यह जानकारी एक प्रेस नोट के माध्यम से संत निरंकारी भवन, नूरपुर ब्रांच द्वारा आज दी गईं l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर