पांगी स्की एसोसिएशन सुराल की और से 14 दिवसीय बेसिक स्की कोर्स का शुभारंभ किया गया है।

 पांगी स्की एसोसिएशन सुराल की और से 14 दिवसीय बेसिक स्की कोर्स का शुभारंभ किया गया है। 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 इस प्रशिक्षण शिविर में पांगी उपमंडल के दो दर्जन से अधिक युवा-युवतियां उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं। कोर्स का उद्देश्य क्षेत्र में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को विंटर स्पोर्ट्स से जोड़ना है।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर ग्राम पंचायत सुराल के प्रधान दीपक चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  

एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप धुतवानी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुराल क्षेत्र को विंटर टूरिज्म की ओर अग्रसर करना तथा बच्चों और युवाओं में शीतकालीन खेलों के प्रति रुचि विकसित करना है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोका जा सकता है।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रशिक्षण के दौरान लड़के और लड़कियों के दो वर्गों में स्की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना बढ़ेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर