पुलिस जिला नूरपुर में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र बैठक का आयोजन; नशा मुक्त समाज के लिए बनी व्यापक रणनीति

 पुलिस जिला नूरपुर में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र बैठक का आयोजन; नशा मुक्त समाज के लिए बनी व्यापक रणनीति

 


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के निर्देशों की अनुपालना में, पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक नूरपुर, कुलभूषण वर्मा द्वारा की गई । बैठक में उप-मंडल अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों, स्वास्थ्य, शिक्षा, आबकारी विभाग और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के गणमान्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया l बैठक के दौरान अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि नशा तस्करों के विरुद्ध केवल कानूनी कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावसायिक मात्रा के मामलों में उनकी चल-अचल संपत्तियों की गहन वित्तीय जांच भी सुनिश्चित की जाए । उन्होंने इस बात पर बल दिया कि राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर तस्करों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाए । बैठक में नशा निवारण सीमितियों द्धारा माह फरवरी के दौरान किए गए प्रयासों पर भी चर्चा की गई । अध्यक्ष ने समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों को नशा मुक्ति केंद्र के माध्यम से नशे की लत छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को मुख्यधारा में वापस लाने हेतु उचित परामर्श और सहायता प्रदान करने के लिए प्रेरित किया l बैठक के दौरान अध्यक्ष ने युवा पीढ़ी को इस कुरीति से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने का सुझाव दिया । अध्यक्ष ने सभी प्राचार्यों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने शिक्षा संस्थानों में नशा विरोधी जागरुकता अभियान चलायें जिसमें पुलिस अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों, मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक अधिकारियों तथा प्रेरणास्त्रोत के तौर पर नशा मुक्ति केन्द्रों से नशा मुक्त व्यक्तियों को भी इस अभियान में शामिल करें । अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षण संस्थानों के समीप स्थित दवा विक्रेताओं की नियमित और संयुक्त चेकिंग की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सके । अंत में, उन्होंने जन-साधारण से 'ड्रग-फ्री हिमाचल' ऐप और हेल्पलाइन नंबर 1933 का उपयोग कर इस अभियान में अपना बहुमूल्य सहयोग देने की सादर अपील की ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा