संत निरंकारी मिशन ने स्वच्छ जल-स्वच्छ मन अभियान के तहत की जलाशयों की साफ-सफाई

 संत निरंकारी मिशन ने स्वच्छ जल-स्वच्छ मन अभियान के तहत की जलाशयों की साफ-सफाई

देश भर में 1500 से अधिक स्थानों पर चलाया गया इस महा अभियान को


मंडी : अजय सूर्या /

संत निरंकारी मिशन के स्वंयसेवियों ने बढ़चढ़ कर भाग लेकर जल स्त्रोतों के पास की सफाई

प्राचीन और प्रसिद्ध रिवालसर झील के पास साफ-सफाई करके दिया गया स्वच्छता का संदेश

संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल-स्वच्छ मन’ अभियान के चौथे चरण के तहत देश भर में 1500 से अधिक स्थानों पर जल स्त्रोतों और जलाशयों पर सफाई अभियान चलाया गया। इसी अभियान के तहत प्राचीन और प्रसिद्ध रिवालसर झील के पास भी साफ-सफाई करके स्वच्छ जल-स्वच्छ मन का संदेश देने का प्रयास किया गया। संत निरंकारी मिशन मंडी के संयोजक प्रेम दास, मंडी जोन के क्षेत्रिय संचालक भगत राम और स्वयंसेवी संतोष ने बताया कि संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह जी की प्रेरणास्पद शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का सूत्रपात किया था। यह पुनीत पहल जल संरक्षण को किसी एक दिवस या अभियान तक सीमित न रखकर उसे जीवनशैली, संस्कार और सेवा-भाव के रूप में अभिव्यक्त करने की प्रेरणा देती है ताकि स्वच्छ जल से स्वच्छ मन और स्वच्छ समाज का निर्माण संभव हो सके। इस व्यापक विस्तार के कारण यह प्रयास ऐतिहासिक स्वरूप धारण करेगा, जो जल संरक्षण तथा स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावशाली रूप से पहुंचा रहा है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,