प्रदेश में सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का जोर : प्रो. चंद्र कुमार

 प्रदेश में सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का जोर : प्रो. चंद्र कुमार


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज सिविल अस्पताल ज्वाली में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वित्त वर्ष 2024-2025 के बजट को अनुमोदित किया गया तथा वित्त वर्ष 2025-2026 के प्रस्तावित बजट को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

 इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा वर्तमान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का विशेष जोर है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को घर-द्वार गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को दूर-दराज के बड़े अस्पतालों में जाकर परेशानी न उठानी पड़ेl उन्होंने बताया कि उपमंडल स्तर पर आदर्श स्वास्थ्य संस्थान विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ज्वाली सिविल अस्पताल में भी लगभग सभी विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जा चुके हैं और यहां चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।प्रो.चंद्र कुमार ने जानकारी दी कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में एडवांस सर्जरी एवं रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की जा चुकी है। सरकार उपमंडल स्तर तक आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के लिए भी गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल ज्वाली में 6.42 करोड़ रुपये की लागत से 50 बिस्तरों के अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस नए ब्लॉक में सभी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार सुविधा मिलेगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी अप्रैल माह से मरीज पर्ची पर 10 रुपये, ईसीजी जांच पर 50 रुपये तथा अल्ट्रासाउंड जांच पर 200 रुपये यूजर चार्ज निर्धारित किया जाएगा। यह निर्णय अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने अस्पताल में विद्युत जनरेटर स्थापित करने की मांग को भी स्वीकार करते हुए शीघ्र इसे पूरा करने का आश्वासन दिया।बैठक में एसडीएम नरेंद्र जरियाल, बीएमओ डॉ. अमन दुआ, एसएमओ डॉ. आशुतोष, बीडीओ मनोज शर्मा सहित अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत