नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

 नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया


विधायक ने राजा का तालाब को जिला मुख्यालय बनाने की पैरवी की, स्थानीय व्यापार मंडल और विभिन्न संगठनों ने भी किया समर्थन

फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान राजा का तालाब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। कार्यक्रम में व्यापार मंडल राजा का तालाब के प्रधान बलजीत बढ़ोतरा, बाजार के सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान नए जिलों के गठन और नूरपुर को जिला बनाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि धर्मशाला में नए जिलों के गठन को लेकर चर्चा के दौरान उन्होंने अपना पक्ष स्पष्ट किया था। उन्होंने कहा कि नूरपुर, ज्वाली, इंदौरा और फतेहपुर चारों विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त आबादी जिला गठन के निर्धारित मानकों के लिहाज से पांच लाख से अधिक हो चुकी है। ऐसे में नूरपुर क्षेत्र जिला बनने की प्राथमिकता रखता है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नए जिलों के गठन की संभावनाओं पर विचार करने के लिए आयोग का गठन किया है। यदि नूरपुर को जिला बनाया जाता है तो राजा का तालाब को जिला मुख्यालय बनाने की उनकी मांग रहेगी। उन्होंने कहा कि राजा का तालाब चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिहाज से केंद्रीय स्थान पर स्थित है और जिला मुख्यालय के लिए सबसे उपयुक्त जगह साबित हो सकता है।

भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि राजा का तालाब को जिला मुख्यालय बनाने से नूरपुर, ज्वाली, इंदौरा और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को समान रूप से प्रशासनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी नेताओं और जनप्रतिनिधियों से इस मांग के समर्थन में आगे आने की अपील की।

विभिन्न संगठनों ने भी किया समर्थन

इस अवसर पर राजपूत सर्वहित कल्याण सभा फतेहपुर के अध्यक्ष नरेंद्र मनकोटिया ने विधायक की बात का समर्थन करते हुए कहा कि राजा का तालाब जिला मुख्यालय के लिए बेहद उपयुक्त स्थान है। उन्होंने कहा कि नूरपुर, ज्वाली और इंदौरा जैसे विधानसभा क्षेत्रों से राजा का तालाब की दूरी लगभग 15 से 20 किलोमीटर के आसपास है। ऐसे में यह स्थान सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए सुविधाजनक रहेगा।

चकवाड़ी पंचायत के बलजीत बढ़ोतरा ने भी नए जिलों के गठन की स्थिति में राजा का तालाब को जिला मुख्यालय बनाने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए विधायक भवानी सिंह पठानिया का आभार जताया और इस मांग को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

वहीं, ग्राम पंचायत तलाड़ा के बरियाम सिंह पठानिया ने कहा कि राजा का तालाब चार विधानसभा क्षेत्रों के केंद्र में स्थित होने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र की आबादी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण स्थान है। यदि भविष्य में नए जिलों का गठन होता है तो राजा का तालाब को जिला मुख्यालय बनाना दूरदर्शी निर्णय साबित हो सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना