वार मेमोरियल कॉम्प्लेक्स टिहरा में मेगा हैल्थ कैंप आयोजित
वार मेमोरियल कॉम्प्लेक्स टिहरा में मेगा हैल्थ कैंप आयोजित
स्थानीय जनता के स्वास्थ्य लाभ को लेकर शनिवार को वार मेमोरियल कॉम्प्लेक्स टिहरा में इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग टिहरा के सौजन्य से होली बेसिस हॉस्पिटल खरड़ द्वारा विशाल हैल्थ कैंप का निःशुल्क आयोजन किया गया।कार्यकम के शुरू में लीग के नेतृत्व में होली बेसिस हॉस्पिटल के प्रशासनिक अधिकारियों ने वार मेमोरियल पर, शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की तथा वीर सपूतो की आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखा।स्वास्थ्य कार्यक्रम की अध्यक्षता, लीग के चेयरमैन कैप्टन रमेश तपवाल ने की ।होली बेसिस हॉस्पिटल के निर्देशक डॉक्टर सचिन वर्मा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस हैल्थ कैंप में सेवानिवृत सैनिकों, वीरनारियों समेत 500 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच करवाई।शिविर में विशेषज्ञों द्वारा ईसीजी, बीपी, सुगर, ऑर्थो, कैंसर, लीवर, गायनी समेत 25 तरह के विशेष टेस्ट निःशुल्क किए गए।इसके अलावा 200 से भी ज्यादा लोगों के निशुल्क जीवन प्रमाण पत्र और वरिष्ठ नागरिक प्रमाणपत्र ऑनलाइन तैयार किए गए।
कैपटन के रमेश तपवाल, चेयरमैन
सचिन,
होली बेसिस हॉस्पिटल निर्देशक

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें