अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान


धर्मशाला कॉलेज के 100 वर्ष पूरे होने पर शिक्षा, खेल और सैन्य विरासत को किया याद, 62 हजार पुस्तकों वाली लाइब्रेरी को डिजिटल बनाने का दिया सुझाव

धर्मशाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह को संबोधित किया। ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (OSA) की ओर से आयोजित इस समारोह में उन्होंने कॉलेज के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, शैक्षणिक उपलब्धियों, खेल प्रतिभाओं और सैन्य विरासत को याद किया। उन्होंने कहा कि पुराने छात्र ही किसी भी शिक्षण संस्थान के असली ब्रांड एंबेसडर होते हैं और उनका संस्थान से जुड़ाव जीवनभर बना रहता है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की औपचारिक स्थापना वर्ष 1926 में हुई थी, जबकि इसकी नींव 4 मई 1912 को धर्मशाला एजुकेशन बोर्ड ट्रस्ट के गठन के साथ रखी गई थी। उन्होंने कहा कि कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। यह 1950 के दशक में भूविज्ञान में स्नातक पाठ्यक्रम शुरू करने वाला क्षेत्र का पहला तथा वर्ष 1977 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने वाला हिमाचल प्रदेश का पहला कॉलेज बना।

उन्होंने कॉलेज की सैन्य और खेल विरासत का उल्लेख करते हुए महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर शेर जंग थापा और कैप्टन चंदर नारायण सिंह जैसे वीर पूर्व छात्रों को याद किया। खेल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ज्योति ठाकुर और पूजा ठाकुर तथा ट्रिपल जंप के रिकॉर्डधारक विक्रम चौधरी की उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

पूर्व छात्रों की भूमिका पर जोर देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि एलुमनी किसी भी संस्थान की महत्वपूर्ण पूंजी होते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि पुराने छात्र कॉलेज के विकास में आर्थिक सहयोग देने के साथ-साथ विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट और पेशेवर मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने में भी योगदान दें। उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पूर्व छात्रों के सहयोग से कक्षाओं को वातानुकूलित करवाने की स्वर्गीय अरुण जेटली की पहल का उदाहरण भी दिया।

उन्होंने कॉलेज की 62 हजार से अधिक पुस्तकों वाली समृद्ध लाइब्रेरी को आधुनिक डिजिटल नॉलेज इकोसिस्टम में बदलने का सुझाव दिया। इसके लिए उन्होंने पूर्व छात्रों की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी विशेषज्ञता का लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि संस्थान ने पीढ़ियों को शिक्षा और पहचान दी है, अब पूर्व छात्रों की जिम्मेदारी है कि वे इसके भविष्य को संवारने में योगदान दें।

समारोह के दौरान ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से '100 साल में 100 पहल' कार्यक्रम के तहत शताब्दी स्मारिका और एलुमनी डायरेक्टरी का भी विमोचन किया गया।

इस अवसर पर OSA अध्यक्ष संजीव गांधी, संस्थापक अध्यक्ष अशोक शर्मा, महासचिव डॉ. अश्वनी कौल, सचिन शर्मा, संजय शर्मा, राकेश शर्मा, विश्व चक्षु, पूर्व विधायक संजय चौधरी, रमेश बराड़, शाश्वत कपूर, कमल शर्मा, उमेश दत्त, रवि दत्त शर्मा, डॉ. विशाल नेहरिया, डॉ. एन.डी. शर्मा और विजय जैकारिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में

15 नवंबर को नूरपुर में होगी राष्ट्रीय स्तर की मैराथन

ढसोली के कन्याट ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, ताला तोड़कर मोटर खोलने का प्रयास; तारें तोड़ीं

ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं, मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना, तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...!!