संदेश

शिमला . लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रदेश के सैनिकों में शौर्य, साहस एवं त्याग की समृद्ध परम्परा - पंचायती राज मंत्री

चित्र
  प्रदेश के सैनिकों में शौर्य, साहस एवं त्याग की समृद्ध परम्परा - पंचायती राज मंत्री 'ऑपरेशन विजय' के माध्यम से भारत की भूमि को घुसपैठियों के चंगुल से कराया मुक्त - अनिरुद्ध सिंह पंचायती राज मंत्री ने  की  राज्य स्तरीय कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शिमला, 26 जुलाई -  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहाँ बचत भवन शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय कारगिल विजय दिवस की अध्यक्षता की।   इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हम सब के लिए गौरव का दिन है। 26 जुलाई 1999 को आज ही के दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए 'ऑपरेशन विजय' को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारत भूमि को घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया था और दुनिया के सबसे खतरनाक व पहाड़ी क्षेत्र में लड़े गए इस अघोषित युद्ध में भारत को जीत हासिल हुई थी। तब से हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय सैनिकों के शौर्य गाथा के रूप में इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में अंकित हो चुका है। कारगिल विजय दिव...

अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की बैठक का आयोजन

चित्र
  अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की बैठक का आयोजन शिमला, 18 जुलाई -  अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां जिला में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 प्रक्रिया के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार 01 जनवरी, 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत सभी बीएलओ 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2023 तक घर-घर जाकर निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं अद्यतन बनाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 में संशोधन के फलस्वरूप अब निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किए जाने के लिए प्रत्येक वर्ष में चार अहर्ता तिथियां नियमित की गई है जिसके अनुसार 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण कर चुका व्यक्ति अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कर सकता है। अभिषेक वर्मा ने बताया कि सभी बीएलओ इ...

वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित कर उनका सुधारीकरण सुनिश्चित करें - उपायुक्त

चित्र
  वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित कर उनका सुधारीकरण सुनिश्चित करें - उपायुक्त उपायुक्त ने सभी उपमंडल दण्डाधिकारियों से जिला में हुए नुकसान का लिया जायजा शिमला,  उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के समस्त उपमंडल दण्डाधिकारियों के साथ बैठक की और जिला में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया । उन्होंने कहा कि जिला में हुई भारी बारिश के कारण करोड़ों रुपए की अनेक परियोजनाएं क्षतिग्रत हुई हैं जिनको बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है ताकि आम जन मानस को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने उपमंडल दण्डाधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगते वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित कर उनका सुधारीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि यदि कोई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो जाता है तो उस स्थिति में वैकल्पिक मार्गों को प्रयोग में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला में सड़के काफी संख्या में प्रभावित हुई हैं और उनको बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से ऐसी सड़कों को बहाल करने के भी निर्देश दिए ताकि सेब ...

*ठियोग विस क्षेत्र में प्रारंभिक तौर पर लगभग 15 करोड़ रुपए का नुकसान:शिक्षा मंत्री*

चित्र
  *ठियोग विस क्षेत्र में प्रारंभिक तौर पर लगभग 15 करोड़ रुपए का नुकसान:शिक्षा मंत्री*  शिमला,  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पिछले कल तक प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर लगभग 15 करोड़ रुपए के नुकसान हुआ है और नुकसान का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।   उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस आपदा की घड़ी में आम जनमानस के साथ खड़ी है। इस आपदा के समय में लोगों को सुरक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से इस दौरान राहत कार्यों में सहयोग की भी अपील की है।  उन्होंने कहा कि सेब सीजन भी कुछ ही समय में शुरू होने जा रहा है तथा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि भारी बारिश के चलते बंद हुई सड़कों को दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को सेब सीजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।  उन्होंने कहा कि इस बारिश में सबसे अधिक पंचायत की सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। सड़कों को सुरक्षित रखने के लिए आने वाले समय में जल निकासी की उचित व्यवस्था प्रदान की जाएगी।...

जिला प्रशासन ने बाढ़ में फसे 3 लोगों को राफ्ट से किया रेस्क्यू

चित्र
  जिला प्रशासन ने बाढ़ में फसे 3 लोगों को राफ्ट से किया रेस्क्यू शिमला 10 जुलाई - हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ रहा है जिससे आज बाढ़ जैसे स्थिति उत्पन्न हुई और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुन्नी के समीप मस्जिद में 03 लोग फस गए। जिला प्रशासन शिमला की त्वरित करवाई से मस्जिद में फंसे 03 लोगों को राफ्ट की सहायता से सुरक्षित निकाला गया। कमांडेंट तृतीय बटालियन शिमला नविता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी कमांडर महेन्दर कँवर की अगुवाई में बटालियन की टीम ने राफ्ट की सहायता से तीनो व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल की। नविता शर्मा ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला से आज प्रातः 7:20 पर सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से आईटीआई के समीप कुछ लोगों के फंसने की सूचना प्राप्त हुई थी। राहत कार्य के मध्यनजर कंपनी कमांडर महेंद्र कंवर की अगुवाई में 7 लोगों की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान को प्रातः 8:20 बजे तक पूर्ण किया गया और फसे तीनो व्यक्तियों को सकुशल वहां से निकल लिया गया। जिला के हर हिस्से में आप...

शिमला में लगातार हो रही बारिश से जगह जगह भू स्खलन हो रहा है

चित्र
  शिमला में लगातार हो रही बारिश से जगह जगह भू स्खलन हो रहा  है  शिमला में लगातार हो रही बारिश से जगह जगह भू स्खलन हो रहा  है जिस कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है यातायात व्यवस्था को एक तरफा चलाया हुआ है। शिमला अनाडेल रोड में मिट्टी कटाव होने से रोड दोनों तरफ बंद हो गया है, टूटीकंडी बाई पास रोड पे भी पेड़ और मिट्टी सड़क पे आ गई है और पंथाघाटी कसुपटी रोड पे भी मलवा रोड पे आ गया है शिमला के अधिकतर भागों में भू स्खलन होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।  शिमला यातायात पुलिस आप सभी से निवेदन करती है की आप सभी अपने वाहनों को पहाड़ी के किनारे न लगाएं अपने वाहनों को पार्किंग में ही पार्क करें साथ ही सड़क पर अपने वाहनों की सावधानी पूर्वक ही चलाएं।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: