प्रदेश मे करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टीमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का बड़ा फैसला

 प्रदेश मे करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टीमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का बड़ा फैसला


 नूरपुर : विनय महाजन /

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को एक विशेष तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए करवा चौथ के दिन केवल महिलाओं को मिलने वाले अवकाश के दायरे को बढ़ा दिया है। अब महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी इस दिन छुट्टी का लाभ मिलेगाl मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस नई घोषणा के बाद आगामी 29 अक्तूबर को करवा चौथ के दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इससे पहले इस त्योहार पर मुख्य रूप से केवल महिला कर्मचारियों को ही छुट्टी दी जाती थी, लेकिन अब सरकार के इस कदम से पति-पत्नी दोनों एक साथ घर पर रहकर इस पर्व को मना सकेंगे।सरकार की इस घोषणा के अनुसार 29 अक्तूबर को करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। इसके अलावा, राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों तथा कॉलेजों में भी सभी के लिए छुट्टी घोषित की गई है। मुख्यमंत्री कैसे निर्णय से पुरुषों में खुशी की लहर जिन्होंने पुरुषों के लिए भी वकालत करके प्रदेश मे भाजपा की सियासी राजनीति को कटघरे में खड़ा कर दिया है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

UPSC टॉपर रजत शर्मा को गृह पंचायत ने किया सम्मानित