हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा

 हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा

दोनों प्रदेशों में सरकारी संरक्षण में फल-फूल रहा चिट्टा माफिया : श्रीकांत शर्मा


शिमला, 26 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रभारी एवं विधायक श्रीकांत शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि दोनों प्रदेशों में सरकारी संरक्षण के चलते चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार लगातार फल-फूल रहा है।


श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हिमाचल और पंजाब में नशा माफिया के बढ़ते प्रभाव ने युवाओं के भविष्य और परिवारों की खुशियों पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों प्रदेशों की सरकारें नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में विफल रही हैं।


उन्होंने कहा कि हिमाचल और पंजाब में नशे के ‘तिलचिट्टे’ नहीं चलेंगे। युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले नशा तस्करों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।


श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाया कि दोनों राज्यों में नशे के खिलाफ कार्रवाई के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर नशा तस्करी के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए अपेक्षित परिणाम दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकारें वास्तव में गंभीर हैं तो नशा माफिया के पूरे नेटवर्क और उसके कथित संरक्षकों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?


उन्होंने कहा कि चिट्टा केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि प्रदेश की युवा पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा गंभीर सामाजिक संकट है। इसके विरुद्ध पुलिस, प्रशासन, शिक्षण संस्थानों और समाज को मिलकर व्यापक अभियान चलाना होगा।


भाजपा प्रभारी ने मांग की कि हिमाचल और पंजाब की सरकारें नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क, अंतरराज्यीय आपूर्ति शृंखला और कथित राजनीतिक संरक्षण के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराएं तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।


उन्होंने कहा कि भाजपा नशामुक्त हिमाचल और नशामुक्त पंजाब के लिए जनजागरण तथा लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखेगी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

UPSC टॉपर रजत शर्मा को गृह पंचायत ने किया सम्मानित

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं