शिव मंदिर छतरोली में सात दिवसीय सरल श्रीमद भागवत कथा का आयोजन रविवार से 24 अक्टूबर तक किया जायेगा

शिव मंदिर छतरोली में सात दिवसीय सरल श्रीमद भागवत कथा का आयोजन रविवार से 24 अक्टूबर तक किया जायेगा


 जसूर : राकेश शर्मा /

शिव मंदिर छतरोली में सात दिवसीय सरल श्रीमद भागवत कथा का आयोजन रविवार से 24 अक्टूबर तक किया जायेगा ! इस उपलक्ष्य पर शनिवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें कलशों में पवित्र जल भरकर भजन कीर्तन करते हुए नगर परिक्रमा के लिए विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया ! इस दौरान समूचा क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण के रंग में रंग गया ! शिव मंडल छतरोली एवं कथा आयोजकों ईश्वर दास, प्रभात सिंह, करतार सिंह,बाल कृष्ण,केवल कृष्ण, देस राज,नरेंद्र शर्मा,दीप राज, राकेश कुमार,अश्वनी शर्मा, विपन शर्मा, महिंदर सिंह, जगदीश सिंह, कमलेश चौधरी आदि ने बताया कि कथा रविवार को 12 बजे से लेकर चार बजे तक 24 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी ! 24 अक्टूबर को कथा का भोग डाला जायेगा इस दिन भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा ! कथा व्यास बैष्णव विरक्त मंडल के श्रीमहंत सुश्री अमृतलता दास जी महाराज अपनी मधुर वाणी से संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का बखान करेंगे ! शिव मंडल सदस्यों ने क्षेत्र के लोगों से इस पुनीत कार्य में बढ़चढ़कर भाग का आग्रह किया है ! फोटो कैप्शन... श्रीमद भागवत कथा के उपलक्ष्य में कलश यात्रा में भाग लेते लोग सामूहिक चित्र में !

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार