भाजपा नूरपुर जिला द्वारा इंदौरा बस स्टैंड पर राहुल गांधी एवं कांग्रेस सांसद के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन
भाजपा नूरपुर जिला द्वारा इंदौरा बस स्टैंड पर राहुल गांधी एवं कांग्रेस सांसद के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन
नूरपुरविनय महाजन
नूरपुर: भारतीय जनता पार्टी जिला नूरपुर द्वारा इंदौरा बस स्टैंड पर राहुल गांधी एवं कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम (सांसद, इनर मणिपुर) के विरुद्ध एक विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आज आयोजित किया गया। यह विरोध प्रदर्शन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं से संबंधित यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के संदर्भ में आयोजित किया गया।इस अवसर पर नूरपुर के बीजेपी विधायक रणबीर सिंह निक्का व इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान व जिला प्रभारी सुरेश चंदेल तथा जिला सह-प्रभारी विनय शर्मा उपस्थित रहे।प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर अपना विरोध व्यक्त किया तथा संबंधित प्रकरण में निष्पक्षता, जवाबदेही और महिलाओं की गरिमा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा ऐसे मामलों में निष्पक्ष एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें