अवैध रूप से विरोजा के परिवहन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 270 टीन विरोजा सहित ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
अवैध रूप से विरोजा के परिवहन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 270 टीन विरोजा सहित ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
पुलिस जिला नूरपुर में वन संपदा के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई के तहत पुलिस चौकी कंडवाल, पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने कंडवाल बैरियर, NH-154A पर एक ट्रक से 15 लीटर क्षमता के 270 टीन विरोजा बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया।
मामले का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 04.10.2026 को पुलिस चौकी कंडवाल की टीम कंडवाल बैरियर पर नाकाबंदी एवं यातायात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लगभग 09:30 बजे रात्रि जसूर की ओर से आ रहे ट्रक नंबर HP38B-6400 को चेकिंग के लिए रोका गया। ट्रक की तलाशी लेने पर पीले रंग की तिरपाल के नीचे लोहे के टीन पाए गए। जांच करने पर इनमें विरोजा पाया गया। चालक से विरोजा के परिवहन संबंधी वैध परमिट/अधिकार पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।मौके पर वन विभाग के रेंज अधिकारी एवं वन रक्षक की मौजूदगी में टीनों को ट्रक से उतारकर गिनती की गई, जिनकी कुल संख्या 270 टीन, प्रत्येक 15 लीटर क्षमता पाई गई। वन विभाग के अधिकारी द्वारा भी उक्त सामग्री को विरोजा के रूप में सत्यापित किया गया। पुलिस द्वारा सभी टीनों को कब्जे में लेकर नियमानुसार ट्रक सहित जब्त किया गया।
आरोपी का विवरण:-
करण मन्हास पुत्र चूड़ सिंह मन्हास, निवासी गांव एवं डाकघर वेही पठियार, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश।
कानूनी कार्रवाई:-
मामले में FIR No. 250/2026 दिनांक 05.10.2026, धारा 41, 42 Indian Forest Act, 1927 एवं धारा 303(2) BNS, 2023 के तहत पुलिस थाना नूरपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।
बरामदगी:- 15 लीटर क्षमता के 270 टीन विरोजा एवं ट्रक नंबर HP38B-6400।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,
पुलिस जिला नूरपुर

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें