वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश लेकर धमेटा में दौड़े युवा, अनुज ठाकुर ने हासिल किया प्रथम स्थान

 वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश लेकर धमेटा में दौड़े युवा, अनुज ठाकुर ने हासिल किया प्रथम स्थान


Fatehpur Baljeet Thakur


वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वन्य प्राणी विभाग की ओर से धमेटा में पांच किलोमीटर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वन्य जीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संदेश दिया।

मिनी मैराथन में कुल 63 युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी कर वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। प्रतियोगिता में घोली निवासी अनुज ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं खटियाड़ निवासी अंकु चौधरी ने द्वितीय तथा जगनोली निवासी अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन्य जीव प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होना जरूरी है। युवाओं को ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ने का उद्देश्य उनमें पर्यावरण एवं वन्य जीवों के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है।

मैराथन में शामिल युवाओं ने भी वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में

ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं, मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना, तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...!!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

ढसोली के कन्याट ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, ताला तोड़कर मोटर खोलने का प्रयास; तारें तोड़ीं