सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

 सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार


पालमपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—चार वर्षों में विकास के नाम पर जनता को मिली केवल निराशा

पालमपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन संगठनात्मक जिला पालमपुर में किया गया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान, अधिकारों की रक्षा, सामाजिक समरसता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विपिन परमार ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का अभिन्न अंग है। समाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा करना भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच पहुंचकर जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर जगत सिंह नेगी पर निशाना

विपिन परमार ने कांग्रेस नेता एवं मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा विधानसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय करार दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस का परिचय पूरी दुनिया को करवाया है। ऐसे सैन्य अभियान पर सवाल उठाना सैनिकों के शौर्य और बलिदान का अपमान है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का गौरव और विश्वास है। सेना के पराक्रम पर राजनीतिक चश्मे से टिप्पणी करना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। रक्षा सौदों पर सवाल उठाने के लिए लोकतांत्रिक मंच उपलब्ध हैं, लेकिन सैन्य अभियानों और सैनिकों के साहस का उपहास उड़ाना उचित नहीं है।

परमार ने जगत सिंह नेगी से अपनी टिप्पणी के लिए देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, सेना का सम्मान और सैनिकों का मनोबल सर्वोपरि है तथा इस विषय पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

चार वर्षों में कांग्रेस सरकार ने विकास नहीं, केवल झूठे वादों की राजनीति की : परमार

प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए विपिन परमार ने कहा कि सरकार अपने कार्यकाल के लगभग चार वर्ष पूरे करने जा रही है, लेकिन जनता आज भी यह जानना चाहती है कि इन वर्षों में सरकार ने कौन से ठोस विकास कार्य किए हैं। चुनावों के दौरान दस गारंटियों के नाम पर जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादों को पूरा करने के बजाय बहानेबाजी और राजनीतिक बयानबाजी को प्राथमिकता दी गई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवा रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं, कर्मचारी अपने वित्तीय लाभों के लिए संघर्ष कर रहे हैं तथा किसान और बागवान अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं। आम जनता महंगाई और सरकारी अव्यवस्थाओं से परेशान है। कांग्रेस सरकार ने जनता की उम्मीदों को निराशा में बदल दिया है।

कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नाकामियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

विपिन परमार ने अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार की नीतियों, अधूरे वादों और कथित जनविरोधी फैसलों को तथ्यों के साथ जनता के सामने रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अनुसूचित जाति समाज के सम्मान, अधिकारों और उत्थान के लिए हमेशा कार्य किया है। आगामी समय संगठन की मजबूती और जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखें।

अंत में विपिन परमार ने विश्वास जताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा संगठनात्मक एकजुटता, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ प्रदेश में भाजपा की विचारधारा को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का सम्मान, प्रदेश का विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें