राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ में ‘रेड रिबन क्लब’ के सौजन्य से दिनांक 19 नवंबर 2026 को रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया
राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ में ‘रेड रिबन क्लब’ के सौजन्य से दिनांक 19 नवंबर 2026 को रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. भानु के नेतृत्व में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा से आई चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ प्राध्यापकों, पुलिस विभाग के कर्मचारियों तथा क्षेत्र के आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता एवं सामाजिक सेवा का संदेश दिया। सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को विशेष रूप से सफल बनाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो अजय कुमार ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा से आई चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया तथा रक्तदान करने वाले सभी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों की सराहना की।
अंत में रेड रिबन क्लब की नोडल ऑफिसर प्रो. प्रिया ने टांडा मेडिकल कॉलेज से आई टीम तथा विद्यार्थियों और रक्तदान करने वाले आमलोगों का धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें