पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

 पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ


(श्याम स्वरूप नगरोटा सूरियां)


नगरोटा सूरियां। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में आज सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सूरम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गिरीश कपूर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल ने की। उन्होंने स्वयंसेवियों को शिविर के दौरान पूरी निष्ठा, लगन और अनुशासन के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।


इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी सुदेश शर्मा एवं अंजना धीमान ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की तथा शिविर के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।


कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।