संदेश

‌‌‌ जम्मू लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारी वर्षा के कारण जम्मू मंडल की नैरो गेज ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित

चित्र
भारी वर्षा के कारण जम्मू मंडल की नैरो गेज ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित जम्मू  जम्मू, यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए उत्तर रेलवे ने वर्तमान में हो रही भारी बरसात के कारण पठानकोट (PTK) - जोगिंदर नगर रेल खंड के बीच चलने वाली सभी नैरो गेज ट्रेन सेवाओं को आगामी 3 दिनों के लिए निलंबित करने का निर्णय लिया है। भारी बारिश के चलते सुरक्षा कारणों से यह ट्रेनें दिनांक 21 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक प्रभावित रहेंगी। बरसात के कारण प्रभावित होने वाली नैरो ट्रेन पर बात करें तो, सबसे पहले दिनांक 21 जूलाई को ट्रेन संख्या 52465 कांगड़ा रेलवे स्टेशन तक संचालित किया गया हैं। ट्रेन संख्या 52467 पठानकोट से ज्वालामुखी रोड तक संचालित किया गया हैं।  वहीं अन्य नैरो गेज ट्रेन संख्या 52464, 52469, 52470, 52472, 52474, 52461, 52466, 52475, 52476 को रद्द करने का निर्णय लिया गया हैं।   यात्रियों से अनुरोध हैं, कि ट्रेनों की ज्यादा जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES व डायल 139 से प्राप्त कर सकते हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए रेल ...

जम्मू-कश्मीर के उरी में बड़ा हादसा: महाराष्ट्र के दो वीर जवान शहीद, परिवार में पसरा मातम

चित्र
  जम्मू-कश्मीर के उरी में बड़ा हादसा: महाराष्ट्र के दो वीर जवान शहीद, परिवार में पसरा मातम उरी/सातारा  जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में एक आकस्मिक विस्फोट में भारतीय सेना के दो जांबाज जवान शहीद हो गए। दोनों शहीद जवान महाराष्ट्र के सातारा जिले के निवासी थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना का विवरण शहीद हुए जवानों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। ये दोनों जवान 8 राष्ट्रीय राइफल्स (8 RR) में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान हुए एक आकस्मिक विस्फोट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत उपचार के लिए पास के आर्मी बेस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अर्जुन जाधव का अधूरा वादा शहीद अर्जुन जाधव की शहादत ने उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों के अनुसार, अर्जुन ने अपनी पत्नी से वादा किया था कि वे अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर छुट्टी लेकर घर जरूर लौटेंगे। पिता का यह वादा उनके बेटे के पहले जन्मदिन से पहले ही अधूरा रह गया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा ...

जम्मू मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के साथ चिनाब व अंजी रेलवे ब्रिज पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में भव्य लाईटिंग का शुभारंभ

चित्र
जम्मू मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के साथ चिनाब व अंजी रेलवे ब्रिज पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में भव्य लाईटिंग का शुभारंभ          जम्मू, भारत में मनाए जा रहे, 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने एक अनूठी पहल करते हुए, मंडल के सभी रेलवे स्टेशन जिसमें जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, श्रीनगर पठानकोट कैंट, पठानकोट सिटी साथ ही विश्व विख्यात इंजीनियरिंग के अजूबे, दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज (विकिपीडिया और भारत के पहले केबल-स्टेयड अंजी पुल (कोनकान रेलवे को तिरंगे की रोशनी में विशेष रूप से सजाया गया है। साल 2025 में जम्मू मंडल के गठन के बाद यह पहला गणतंत्र दिवस है । जिसके उपल्क्ष में यह प्रकाश व्यवस्था राष्ट्र की प्रगति और जम्मू-कश्मीर के विकास को समर्पित है। विस्तार पूर्वक बात करें तो, तो जम्मू मंडल में पहली बार गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर, भारतीय रेल द्वारा जम्मू-कश्मीर के निवासियों और देश को एक शानदार भारतीय तिरंगे के कलर से सजी लाईटिंग दृश्य भेंट की जाएगी। चिनाब ब्रिज, जो एफिल टॉवर से भी ऊंचा है, और अंजी ब्रि...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: