पुलिस मुस्तैदी से कर रही काम, लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने का आग्रह

 पुलिस मुस्तैदी से कर रही काम, लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने का आग्रह



चंबा। जिला चंबा में गौ हत्या मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट के कारण आपसी भाईचारा खराब न करें। किसी भी वीडियो या जानकारी को बिना पुष्टि किए साझा करने से बचें।


एसपी ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया।


उन्होंने अपील की कि चंबा जिले में शांति, आपसी विश्वास और भाईचारे का माहौल बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी साझा करने से स्थिति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में लोग संयम बरतें और मामले से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए पुलिस की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।


एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस मामले को लेकर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से कानून का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की।


बाइट विजय कुमार सकलानी एसपी चंबा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल