नूरपुर में कांग्रेस की बैठक, अनुराग शर्मा ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

 नूरपुर में कांग्रेस की बैठक, अनुराग शर्मा ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर साधा निशाना


(जसूर : राकेश शर्मा)

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के नागनी कंडवाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।


बैठक में राज्यसभा सांसद एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने केंद्रीय चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं के वोट काटकर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

अनुराग शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं और कांग्रेस इन सवालों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वहीं, जिला कांग्रेस प्रभारी सतपाल रायजादा और सह प्रभारी यशवंत खन्ना ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में पूर्व विधायक अजय महाजन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त