छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर, Baljeet Thakur 



छत्तर क्षेत्र में शुक्रवार से लापता चल रहे 30 वर्षीय युवक वीरेंद्र पुत्र बलदेव का शव घर के नजदीक ही एक कुएं से बरामद हुआ है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार वीरेंद्र शुक्रवार से लापता था। परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान बीते दिन घर के समीप स्थित एक कुएं में उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। पुलिस द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड