जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

 जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन


 जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने गुरुवार को आलमपुर के जांगल स्थित अपने पैतृक निवास पर सादगी एवं आत्मीयता के साथ जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपा मंडल पंचरुखी, जयसिंहपुर और आलमपुर की ओर से उनके निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मंडलों एवं मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्रियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर रविंद्र धीमान को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान केक काटा गया और कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर रविंद्र धीमान ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास एवं अपनापन उनके लिए जीवन का सबसे बड़ा उपहार है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का स्नेह एवं विश्वास उन्हें सदैव जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के साथ उनका यह आत्मीय जुड़ाव निरंतर बना रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन में आत्मीयता एवं पारिवारिक अपनत्व का माहौल रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत