संदेश

तेलंगाना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

होस्टल की खिड़की पर राखी बंधवाने पहुंचा भाई

चित्र
  होस्टल की खिड़की पर राखी बंधवाने पहुंचा भाई स्कूल में पेरेंट्स का आना मना था इसलिए भाई के आने पर भी रोक थी | ऐसे में दोनों लड़कियों अश्विका और सहस्रा का भाई जितेंद्र पिता के साथ स्कूल पहुंचा और उनके कंधे पर बैठकर उसने खिड़की से दोनों बहनों से राखी बंधवाई. इसी बीच किसी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया | वीडियो वायरल हुआ तो जिला कलेक्टर ने स्कूल प्रबंधन से बात की | पता चला कि अभिभावकों को सुबह 11 बजे से आने की पर्मिशन थी, लेकिन जितेंद्र 9 बजे ही पहुंच गया था | आपको बता दें कि तेलंगाना के मंचेरियल जिले से रक्षाबंधन के मौके पर एक वीडियो सामने आया जिसने लोगों को इस बात का अहसास दिलाया कि इस त्योहार का महत्व आज भी वैसे का वैसा ही है, जैसा पहले हुआ करता था| यहां बहनें भाई को राखी बांधने घर नहीं आ पाईं तो भाई उनकी स्कूल की खिड़की पर जा पहुंचा | दरअसल, तेलंगाना के मंचेरियल जिले के रामकृष्णपुर कस्बे में सोशल वेलफेयर गुरुकुल गर्ल्स स्कूल में रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं थी इसलिए स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियों को भी राखी के त्योहार के लिए स्कूल से छुट्टी नहीं मिली| इ...

तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गदर का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

चित्र
  तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गदर का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस दक्षिण भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है। तेलंगाना के प्रसिद्ध लोक गायक और गीतकार गदर का आज यानी 6 अगस्त को निधन हो गया है। गदर के निधन के पीछे उनका पिछले काफी समय से चला आ रहा खराब स्वास्थ्य बताया जा रहा है। प्रसिद्ध गायक ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। वह 1980 के दशक के दौरान और बाद में तेलंगाना राज्य आंदोलन के दौरान अपने क्रांतिकारी गीतों के लिए लोकप्रिय थे। उनके निधन ने पूरी इंडस्ट्री को शोकाकुल कर दिया है।  गुम्मदी विट्ठल राव उर्फ गदर का रविवार यानी आज, बढ़ती उम्र के चलते फेफड़ों और मूत्र संबंधी समस्याओं के कारण अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल में निधन हो गया। वह गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थे और उन्हें 20 जुलाई को भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने अपने एक बयान में कहा कि 3 अगस्त को उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी और वह ठीक हो गए थे। लेकिन, उन्हें फेफड़े और मूत्र संबंधी समस्याओं की भी परेशानी थी, जो बढ़ती उम्र के साथ काफी बढ़ गई और उनके निधन का कारण बनी। मशहूर गायक गदर के निधन ने...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: