शहीदों की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र: एसडीएम नरेन्द्र जरियाल ने मिनी सचिवालय में किया ध्वजारोहण

शहीदों की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र: एसडीएम नरेन्द्र जरियाल ने मिनी सचिवालय में किया ध्वजारोहण

(ज्वाली: रतिक्ष कुमार) गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ज्वाली के मिनी सचिवालय परिसर में एक भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम ज्वाली नरेन्द्र जरियाल ने की। इस दौरान पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर सलामी दी गयी , इसके दौरान एसडीएम जवाली ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसडीएम नरेन्द्र जरियाल ने देश के गौरवशाली इतिहास और गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि, "शहीदों की शहादत को सदा याद रखा जाएगा। उनकी शहादत की बदौलत ही आज हम यह गणतंत्र दिवस गर्व के साथ मना पा रहे हैं।" उन्होंने प्रशासन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर मिनी सचिवालय के विभिन्न विभागों का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और एक-दूसरे को मिठाई बाटते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को