जयूनी घाटी में बर्फीले तूफान का कहर, ढूंगाथर गांव में घर की छत उखड़ी

 जयूनी घाटी में बर्फीले तूफान का कहर, ढूंगाथर गांव में घर की छत उखड़ी


गोहर (मंडी) : अजय सूर्या /

गोहर उपमंडल की जयूनी घाटी में बुधवार सुबह से हो रही भारी बर्फबारी और तेज़ हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बर्फीले तूफान के चलते क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

इसी दौरान लोट पंचायत के गांव ढूंगाथर में लोकेंद्र पुत्र ___ के स्लेटनुमा मकान की छत तेज़ हवाओं के दबाव में उखड़ गई। छत के स्लेट उड़ जाने से घर के अंदर तक बर्फ घुस गई, जिससे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। अचानक हुई इस घटना से परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लगातार जारी बर्फीले तूफान और तेज़ हवाओं के कारण क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को तुरंत राहत उपलब्ध करवाने, नुकसान का शीघ्र आकलन कर मुआवज़ा प्रदान करने की मांग की है। वहीं मौसम के बिगड़ते मिज़ाज को देखते हुए प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,