पालमपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पालमपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पालमपुर
नगर निगम और उपमंडल प्रशासन पालमपुर द्वारा आज सुभाष जयंती के पावन अवसर पर सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में महापौर गोपाल नाग, उप महापौर राजकुमार, विभिन्न वार्डों के पार्षदगण और नगर निगम आयुक्त नेत्रा मेती, तहसीलदार साजन बग्गा सहित निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिरकत की। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने नेताजी के पुष्प अर्पित कर राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय और अविस्मरणीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
इस दौरान महापौर गोपाल नाग ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचार और उनका साहस आज के समय में भी पूरी तरह प्रासंगिक है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
वहीं आयुक्त नेत्रा मेती ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व और उनके महान आदर्शों पर प्रकाश डाला।


कोई टिप्पणी नहीं