मंडी में श्रद्धाभाव से मनाया सतगुरु राम सिंह का प्रकाशोत्सव, शहर नगर कीर्तन कर किया सतगुरु की शिक्षा को याद
मंडी में श्रद्धाभाव से मनाया सतगुरु राम सिंह का प्रकाशोत्सव, शहर नगर कीर्तन कर किया सतगुरु की शिक्षा को याद
मंडी : अजय सूर्या /
नामधारी संगत ट्रस्ट रामनगर मंडी द्वारा सतगुरु राम सिंह का 210वां प्रकाश उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान संगत द्वारा मंडी शहर में नगर कीर्तन किया गया जिसमें सतगुरु राम सिंह की शिक्षाओं व जीवन पर प्रकाश डाला।बता दें बाबा रामसिंह कूका भारत की आजादी के सर्वप्रथम कूका विद्रोह असहयोग आन्दोलन के मुखिया, सिखों के नामधारी पंथ के संस्थापक, तथा महान समाज-सुधारक थे।ट्रस्ट सदस्य हरदीप राजा ने कहा कि सतगुरु राम सिंह ने 12 अप्रैल 1857 को भैणी साहिब जिला लुधियाना सफेद रंग का स्वतन्त्रता का ध्वज फहराकर अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह का शंखनाद कर दिया था उन्होंने बताया कि इन परिस्थितियों में गुरु जी ने लोगों में स्वाभिमान से जीने की चेतना जागृत की साथ ही भक्ति व वीर रस पैदा करने, देश प्रेम, आपसी भाईचारा, सहनशीलता व मिल बाँट कर रहने के लिए प्रेरित किया।


कोई टिप्पणी नहीं