संदेश

मध्य प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चारे में कटे सांप ने युवती को काटा, युवती की हुई मौत

चित्र
चारे में कटे सांप ने युवती को काटा, युवती की हुई मौत   खेत से पशुओं के लिए चारा गई लाई थी युवती फिर आकर चारे को मशीन में काटा और उसी चारे के साथ सांप के भी टुकड़े हो गए और सांप ने युवती को भी काट लिया जिस कारण युवती की मौत हो गई यह दु:खद घटना मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से निकलकर सामने आई आपको बता दें कि शुक्रवार को शाम जिले के रामपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत नाऊडांडा गांव निवासी होरीलाल कुशवाह की 18 वर्षीय पुत्री भारती कुशवाह खेत से पशुओं के लिये चारा लाई थी। देर शाम इलेक्ट्रिक मशीन पर भारती चारा काट रही थी, इस दौरान चारे में आया सर्प मशीन के गड़सा से तीन भागों में कट गया। इसकी जानकारी भारती को नहीं लगी कि चारे में आया सर्प कट चुका है। तेज गति से चल रही मशीन से काटने के लिये चारा जैसे ही आगे बढ़ाया, सर्प ने दो बार काटकर भारती की उंगली को खून खच्चर कर दिया। घायल उंगली को देखते ही भारती ने आनन फानन में मशीन रोक दी। इसी दौरान मशीन पर रखे चारे को हटाकर देखा तब उसमें घायल सर्प नजर आया। इसकी जानकारी परिजनों को देते ही भारती बेहोश हो गई। परिजन बेहोश भारती को सबलगढ़ चिकित्सालय ले गये, यह...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

चित्र
  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: "PoK भारत के घर का एक कमरा, एक दिन वापस लेना ही होगा" सतना, मध्य प्रदेश: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को लेकर एक बड़ा और मुखर बयान दिया है। उन्होंने PoK को भारत के 'घर का एक कमरा' बताते हुए स्पष्ट किया कि इस पर अजनबी लोगों ने कब्जा कर रखा है और इसे एक दिन भारत को वापस लेना ही होगा। मोहन भागवत रविवार को मध्य प्रदेश के सतना में आयोजित एक कार्यक्रम में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने बयान में अखंड भारत के संकल्प को दोहराया और पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश दिया। "पूरा भारत एक घर है" संघ प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा, "पूरा भारत एक घर है। लेकिन हमारे घर का एक कमरा, जहाँ हमारी मेज, कुर्सी और कपड़े रखे थे, उसे किसी ने कब्जा लिया है। एक दिन हमें उसे वापस लेना ही होगा।" उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ अपना समर्थन जताया। भागवत का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर...

कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार

चित्र
कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार  छिंदवाड़ा में 11 बच्चों की मौत के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शनिवार देर रात परसिया थाने में डॉ प्रवीण सोनी और श्रीसन कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी. शनिवार की देर रात को परासिया थाना में डॉक्टर प्रवीण सोनी और श्रेशन कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएमओ अंकित सल्लाम की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है.जिले के एसपी अजय पांडेय ने जानकारी दी है कि आज परासिया बीएमओ डॉक्टर अंकित सहलाम की शिकायत पर श्रेषन फार्मास्यूटिकल्स कांचीपुरम तमिलनाडु के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. बीएनएस की दो अलग धारा एडल्ट्रेशन ऑफ ड्रग और हत्या की कोटि में आने वाले अपराधिक मानव वध एवं ड्रग्स एवं कॉस्मेटिक एक्ट के तहत एडल्टररेट ड्रग जिससे किसी की मृत्य होने के मामले विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसमें एक वर्ष से 10 वर्ष और अधिकतम आजीवन कारावास का प्रावधान है. बच्चों की मौत का बढ़ सकता है आंकड़ा  छिंदवाड़ा जिले म...

65 वर्षीय बुजुर्ग ने 9वीं कक्षा की लड़की से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

चित्र
65 वर्षीय बुजुर्ग ने 9वीं कक्षा की लड़की से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा  आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में एक 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है, जहां उसके पड़ोस में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने लड़की का कई बार रेप किया और हर बार उसे किसी को न बताने के लिए धमकी भी देता था. जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई, तब मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद लड़की ने अपने घर वालों को आरोपी की हरकत के बारे में बताया और उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया, जिसे कोर्ट ने अब 20 साल की सजा सुनाई. ये मामला साल 2023 का है. अब ओंगोल पोक्सो विशेष अदालत की जज शैलजा ने इस मामले में फैसला सुनाया. उन्होंने 65 वर्षीय आरोपी तिरुमाला शेट्टी वेंकटेश्वरलू को वेतापलेम पुलिस स्टेशन में 2023 में दर्ज पोक्सो मामले में 20 साल की कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई. इसके अलावा सरकार को इस मामले में पीड़िता को 6 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया गया. यानी लड़की के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 6 लाख रुपए दिए जाएंगे.

दो सगे भाइयों ने की आत्महत्या, पीछे छोड़ा सुसाइड नोट

चित्र
दो सगे भाइयों ने की आत्महत्या, पीछे छोड़ा सुसाइड नोट  ट्रेन के सामने कूदने से पहले दोनों भाइयों ने सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें आरोप लगाया था कि वो सूदखोर साहूकारों से परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं. सुसाइड नोट में लिखा है कि कर्ज चुकाने के बाद भी लोग चेक लगाने की धमकी देते हैं. यह दु:खद हादसा मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से निकल कर सामने आया है, यहाँ कर्ज से परेशान होकर दो सगे भाईयों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. दोनों की पहचान नंदकिशोर और रामेश्वर सोनी के रूप में हुई है. पुलिस को दोपहर लगभग 2 बजे अशोकनगर रेलवे ट्रैक दोनों भाइयों के शव मिलने की सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर देहात थाना पुलिस पुलिस पहुंच गई. पुलिस को प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का ही लगा है. हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.बता दें कि इससे पहले भी अशोकनगर में सूदखोरों से परेशान होकर कई युवाओं ने आत्महत्या की है.   वहीं, सेहराई थाने के बम्मन खिरिया गांव में युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर नेशनल हाइवे को चक्काजाम कर दिया. इसके साथ ही ग्रामीणों ने सेहराई थाना प...

14 वर्षीय युवती की मोबाइल फटने से हुई मौत

चित्र
14 वर्षीय युवती की मोबाइल फटने से हुई मौत  शाम वह कमरे में अकेली थी उर्वशी और अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर किसी से बात कर रही थी। अचानक बैटरी में विस्फोट हुआ और फोन फट गया। उर्वशी के स्वजन ने उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सांवेर के सिविल अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।  यह दु:खद घटना इंदौर के सांवेर के चंद्रावती थाना क्षेत्र के सिमरोल गांव से निकल कर सामने आई है यहाँ 14 वर्षीय उर्वशी चौधरी नौवीं में कक्षा में पढती जो छुट्टियों के दौरान अपने मामा के घर चंद्रावतीगंज आई थी। शुक्रवार की शाम वह कमरे में अकेली थी और अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर किसी से बात कर रही थी। अचानक बैटरी में विस्फोट हुआ और फोन फट गया। इस हादसे में उर्वशी के चेहरे, कान और जबड़े पर गंभीर चोटें आईं। उसकी चीख सुनकर घरवाले दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। उर्वशी के स्वजन ने उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सांवेर के सिविल अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन डॉ...

मुस्लिम महिलाएं भी हाथ में 'शुक्रिया मोदी जी' के पोस्टर थामे सड़क पर उतरीं,वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में

चित्र
मुस्लिम महिलाएं भी हाथ में 'शुक्रिया मोदी जी' के पोस्टर थामे सड़क पर उतरीं,वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में मध्य प्रदेश (ब्यूरो):-    बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी हाथ में 'शुक्रिया मोदी जी' के पोस्टर थामे सड़क पर उतरीं।भोपाल में मुस्लिम समाज के कई लोग वक्फ संशोधन बिल का समर्थन कर रहे हैं।  भोपाल में कई छोटे-छोटे मुस्लिम संगठनों ने इस बिल के सपोर्ट में रैलियां निकाली। बता दें कि लोकसभा में आज वक्फ संशोधन बिल पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू बिल को सदन के पटल पर रखेंगे।  इसके बाद बिल पर चर्चा शुरू होगी। सरकार की कोशिश आज ही बिल को लोकसभा से पास कराने की है जिसके बाद इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इससे पहले आज भोपाल के हताई खेड़ा डैम के पास आनंदपुरा कोकता के मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैनर-पोस्टर लेकर आभार जताया।  मुस्लिम समाज की खुशी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि यहां लोग जमकर ढोल बजाकर आतिशबाजी भी कर रहे हैं।मुस्लिम समाज की महिलाओं ने इस बिल का समर्थन में हाथों में पोस्टर और फूल लेकर पीए...

प्रेमी जोड़ा घर से भागा, फंदे से लटका मिला दोनों का शव

चित्र
प्रेमी जोड़ा घर से भागा, फंदे से लटका मिला दोनों का शव 17 साल नाबालिग लड़की ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर की छात्रा थी, जबकि 18 साल का युवक 12वीं क्लास में पढ़ता था. दोनों का घर एक-दूसरे से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर था. दोनों एक ही स्कूल और कॉलेज में पढ़ने जाते थे और इसी दौरान उनकी बातचीत शुरू हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. परिजनों के अनुसार, इस साल 25 जनवरी को दोनों अचानक लापता हो गए थे. घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद कानपुर देहात के सिवली थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी. आपको बता दें कि यह जोड़ा उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के सिवली थाना क्षेत्र से भागकर जबलपुर पहुंचा था.यहां पनागर के बरोदा गांव में वह पिछले डेढ़ महीने से रह रहे थे. बीते दिन नाबालिग लड़की ने अपने भाई को फोन कर जबलपुर में होने की जानकारी दी. फोन पर उसने कहा था कि भाई मैं मुसीबत में हूं, आकर मुझे ले जाओ. यह सुनकर परिवार वालों की चिंता बढ़ गई. लड़की के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर परिजन उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ जबलपुर पहुंचे. मोबाइल लोकेशन के आधार पर यू...

शादी के चार दिन पहले पिता व चचेरे भाई ने माथे, गले, आंख और नाक में दागी गोलियां

चित्र
शादी के चार दिन पहले पिता व चचेरे भाई ने माथे, गले, आंख और नाक में दागी गोलियां मध्यप्रदेश(ग्वालियार):- अपनी हत्या से कुछ देर पहले ही तनु ने एक वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाला था। इसमें उसने आरोप लगाया था कि उसका परिवार उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करा रहा है। 52 सेकेंड के इस वीडियो में उसने अपने पिता महेश और परिवार के अन्य लोगों पर आरोप लगाया था और अपनी जान को खतरा बताया था। यह घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर की है। आपको बता दें कि वीडियो में तनु ने कहा, "मैं विक्की से शादी करना चाहती हूं। पहले मेरा परिवार इसके लिए मान गया था लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया। वो मुझे रोज पीटेते हैं और जान से मार देने की धमकी देते हैं। अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसके लिए मेरा परिवार जिम्मेदार है।"  तनु ने वीडियो में जिस भिकम विक्की मवई का जिक्र किया है वो उत्तर प्रदेश के आगरा में रहता है और तनु के साथ पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में था। वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी तनु के घर पहुंचे और विवाद करने वाले पक्षों के बीच समझौता कराया। मामले को...

सनोज मिश्रा पर लगे आरोपों को किया खारिज मोनालिसा ने

चित्र
सनोज मिश्रा पर लगे आरोपों को किया खारिज मोनालिसा ने  निर्माता सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए ऑफर दिया। इसके बाद मोनालिसा के प्रशिक्षण वीडियो और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के वीडियो मीडिया में सामने आए, लेकिन इसके साथ ही सनोज मिश्रा पर आरोप भी लगने शुरू हो गए कि उन्होंने मोनालिसा को अपने जाल में फंसा लिया है। लेकिन इस पूरे विवाद के बाद पहली बार मोनालिसा सामने आई हैं। मोनालिसा और उनके परिवार ने फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। मोनालिसा और उनके परिवार ने भी उनके समर्थन में वीडियो जारी किया। इस पूरे मामले में मिश्रा द्वारा मोनालिसा की मदद करनेए उनके रहने की व्यवस्था करने और उन्हें फिल्मों में काम दिलाने की बात सामने आई है। वीडियो में मोनालिसा उनके बड़े पापा और परिवार के अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं। मोनालिसा ने रिजवी के सभी आरोपों को निराधार बताया। मोनालिसा ने कहा कि सनोज मिश्रा उन्हें अपनी बेटी की तरह मानते हैं। मोनालिसा के बड़े पापा ने भी कहा कि लोग जो सोच रहे हैंए वो सच नहीं है। मोनालिसा एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पढ...

किसान ठाकुर प्रसाद यादव को अपने खेत में मिला 20 लाख का हीरा

चित्र
किसान ठाकुर प्रसाद यादव को अपने खेत में मिला 20 लाख का हीरा  मध्यप्रदेश:- पन्ना जिला में एक किसान की तकदीर उस वक्त बदल गई, जब उसे खेत में खुदाई के दौरान एक बेशकीमती हीरा मिला। पन्ना जिले को देशभर में हीरों की धरती कहा जाता है। यहां की मिट्टी कब किसे रंक से राजा बना दे, कोई नहीं जानता। ऐसा ही कुछ हुआ गहरा गांव के किसान ठाकुर प्रसाद यादव के साथ। वे कई वर्षों से अपने खेत में हीरे की खदान चला रहे थे। लगातार मेहनत और उम्मीदों के बाद आखिरकार 4 कैरेट 24 सेंट का चमचमाता हीरा उनके हाथ लगा। हीरा मिलते ही ठाकुर प्रसाद की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह हीरा 4.24 कैरेट का बताया जा रहा है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। किसान ने यह हीरा हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है, जहां इसे नीलामी के लिए रखा जाएगा।

घर में लगी भीषण आग, पति-पत्नी और दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

चित्र
यह घटना देवास शहर के नयापुरा इलाके में हुई। मध्य प्रदेश के देवास जिले में शुक्रवार देर रात एक मकान में भयानक आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। मृतकों में पति, पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी चलती थी, जहां से आग लगी और धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग में फैल गई। इस हादसे में दूसरी मंजिल पर रह रहे दिनेश, उनकी पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटे चिराग की दर्दनाक मौत हो गई। दिनेश पेशे से कारपेंटर थे और ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी भी चलाते थे। देवास के पुलिस अधीक्षक (SP) पुनीत गहलोत ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग तेजी से फैल गई, जिससे पूरे कमरे में धुआं भर गया और चारों की दम घुटने से मौत हो गई। आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। 

करंट की चपेट में आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत

चित्र
भोपाल : मध्य प्रदेश के भोपाल में पानी गर्म करने वाली इमर्शन रॉड एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुई। पानी गर्म करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। उस दौरान महिला का पति ऑफिस गया हुआ था। जिस समय यह घटना हुई । सूचना के बाद जब वह घर पहुंचा, तब तक देर हो चुकी थी।  जानकारी के मुताबिक मामला भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मृतिका ने पानी गर्म करने के लिए इमर्शन रॉड का इस्तेमाल किया था। हालांकि महिला इसकी चपेट में कैसे आई, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। हादसे के वक्त महिला के ससुर भी घर पर ही मौजूद थे। उन्हें कमरे के अंदर से कुछ जलने की दुर्गन्ध आई तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।  इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को कॉल कर तुरंत घर बुलाया, आनन-फानन में घर का दरवाजा तोड़ा गया। लेकिन महिला अंदर बेसुध अवस्था में पड़ी हुई थी। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद घर में मातम पसर गया है।

डिवाइडर से टकराई कार, 4 लोगों की हुई मौत

चित्र
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में कार ड्राइव कर रहे एक शख्‍स को झपकी आते ही बड़ा हादसा हो गया। कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।हादसा NH 30 कुसेडी नदी के पास सुबह करीब 3:00 बजे हुआ है। यह लोग कार में सवार होकर‌ कटनी से मैहर आ रहे थे, कार सवार सभी मृतक देवेन्द्रनगर पन्ना जिले के निवासी हैं। लोगों के सूचना पर मैहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची। कार का शीशा तोड़ शवों को बाहर निकाला गया। यहां से पोस्टमार्टम के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार कटनी तरफ से आ रही कार क्रमांक MP35CA 5631 घुसड़ू नदी के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद सड़क से उतर 12 फीट नीचे गड्‌ढे में समा गई, हादसे में कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया है। मरने वालों में सुखबिधान सिंह, दामोदर सिंह, अरविंद सिंह निवासी सिमरी देवेंद्र नगर पन्ना आपस में चचेरे भाई थे। वहीं, शिवराज सिंह उनका भतीजा था। पुलिस ने परिजन को भी सूचना दे दी है। चारों कटनी में शादी समारोह में शामिल हो कर देवेंद्रनगर लौट रहे थे।

11 राज्यों में भारी बारिश व ठंड में बढ़ोतरी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

चित्र
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में देशभर में मौसम में भारी बदलाव की चेतावनी दी है। भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, सर्दी का मौसम पहले ही दस्तक दे चुका है और इसके साथ ही उत्तर भारत में घने कोहरे, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में एक चक्रवाती तूफान के बनने का पूर्वानुमान जताया है। वर्तमान में पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और इससे सटे दक्षिण अंडमान क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जो समुद्र के मध्य क्षोभमंडल तक फैल चुका है। इस सर्कुलेशन के असर से कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस बीच, मौसम विभाग ने 23 नवंबर से 28 नवंबर तक देशभर के लिए ताजा अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश, तूफान और बर्फबारी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यह तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2-3 दिनों में दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, अंडमान सागर और तटीय क्षेत्रों में तूफान...

भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की हुई मौत

चित्र
मध्य प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। बाइक पर पीछे बैठा युवक 20 फीट दूर जा गिरा। जहां सड़क हादसे में दो मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। यह पूरी घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक मेडिकल छात्र रोमिल और उसका दोस्त समर्थ रात को खाना खाकर होटल से लौट रहे थे। रोमिल स्पोर्ट्स बाइक चला रहा था और समर्थ पीछे बैठा था। दोनों छात्र बाइक पर तेज रफ्तार से जा रहे थे। अचानक उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर पीछे बैठा समर्थ 20 फीट दूर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई ।राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 100 को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इस दुखद हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की हुई मौत, तीन घायल

चित्र
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। खाचरोद क्षेत्र में बेडावन्या गांव के करीब टैंकर और इनोवा कार की टक्कर में चार लोगों मौत हो गई है। उज्जैन-जावरा स्टेट हाइवे पर हुआ यह हादस इतना भयावह था कि आरोपी कार पूरी तरह से पचक गई थी। यात्री उसमें फंस गए थे। राहगीरों ने पुलिस को सूचित कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि, कार सवार 3 यात्री घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त लोग अजमेर शरीफ से जियारत कर लौट रहे थे। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है। वह इंदौर के मांगलिया से लौट रहा था। सड़क हादसे में इंदौर के कड़ाव घाट निवासी इमरान पुत्र इज्जत नूर (40 ), इंदौर के पिंजारा बाखल निवासी आसिफ पुत्र अहमद मंसूरी (35), इंदौर के झलारिया निवासी अब्दुल मन्नान पुत्र अब्दुल गफ्फार और इंदौर झलारिया निवासी समीर पुत्र हाजी हफीज खान की मौत हो गई है। इंदौर के जुबैर पुत्र जाकिर (30), समीर पुत्र रशीद (25) सांवेर और सांवेर के ओसामा पुत्र सिद्दीक (25) गंभीर रूप से घायल हैं ।...

स्वयं अर्जित संपत्ति पर माता-पिता का पूरा अधिकार, जानें नए नियम

चित्र
स्वयं अर्जित संपत्ति पर माता-पिता का पूरा अधिकार, जानें नए नियम  संपत्ति अधिकारों ने परिवार में रिश्तों को मजबूत करने या कई बार उनमें दरार पैदा करने का काम किया है। समय के साथ-साथ संपत्ति कानूनों में बदलाव आते रहे हैं, और 2024 में सरकार ने संपत्ति से जुड़े अधिकारों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण और बड़े बदलाव किए हैं। खासतौर पर बेटियों के अधिकार और माता-पिता की संपत्ति पर बच्चों के दावे को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं। नए संपत्ति कानूनों का मुख्य उद्देश्य माता-पिता के अधिकारों की रक्षा करना और बेटा-बेटी के बीच समानता लाना है। यह कानून बच्चों को संपत्ति पर अनाधिकार दावे से रोकने के साथ-साथ बेटियों को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार प्रदान करने पर केंद्रित है। अब तक समाज में यह मान्यता थी कि बेटियों को शादी के बाद पैतृक संपत्ति पर हक नहीं मिलता, लेकिन नए नियम इन पुरानी मान्यताओं को तोड़ते हैं और बेटियों को बराबरी का अधिकार देते हैं। माता-पिता अपनी कमाई से अर्जित संपत्ति को अपनी मर्जी से किसी को भी दे सकते हैं, चाहे वह उनका बच्चा हो या नहीं। बच्चों का इस संपत्ति पर कोई स्वाभाविक दावा नहीं ह...

एक साथ एक ही परिवार के 9 लोगों की उठी अर्थियां, जिसने भी ये मंज़र देखा सहम उठा

चित्र
दमोह : दमोह में मंगलवार को एक शराबी ट्रक चालक ने ऑटो रिक्शे को रौंद दिया था। दमोह जिले में पहली बार एक साथ एक समय में एक ही परिवार से 9 अर्थियां उठी। आलम ये था कि जिसने भी ये मंज़र देखा सहम उठा। हादसे में ऑटों में सवार एक ही परिवार के दस लोगों में से 9 की मौत हो गई थी। इनमें से 1 की ही जान बच पाई थी। इन सभी 9 सदस्यों का आज बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। सभी मृतक दमोह के शोभानगर निवासी गुप्ता परिवार के थे। उनके घर से एक एक कर एक साथ कतार में 9 अर्थियां उठने से इलाके में मातम छा गया। सारे मोहल्ले के लोगों की आंखें नम थी। आज तक किसी ने ऐसा मंज़र नहीं देखा था जो आज देखने को मिला। ट्रक ऑटो एक्सीडेंट में मारे गए सभी 9 लोगों की शव यात्रा दमोह के जटाशंकर शमशान पहुंची जिसमें हर समाज के लोगों ने अपनी श्राद्धाजंलि देते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं में जिला प्रशासन ने भी सहयोग किया। वही कलेक्टर दमोह ने भरे गले से इस दर्दनाक हादसे के बारे में मौजूद मीडिकर्मियों को बताया कि आगे से इस बात का ध्यान रखा जायेगा कि कोई भी वाहन चालक नशे की हालत में पाया जाता है उस पर कठोर कार्यव...

तेज रफ्तार बस व मोटरसाइकिल की टक्कर में दो मजदूरों की हुई मौत

चित्र
खरगोन ( मध्य प्रदेश ) :  मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी उपनिरीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे मेनगांव थाना क्षेत्र के निमगुल गांव के पास हुई।  अधिकारी ने बताया कि बस खरगोन से इंदौर जा रही थी। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे निमगुल गांव में काम करने जा रहे रवि वर्मा (22) और सौरभ डाबर (23) की मौत हो गई। 

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: