भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की हुई मौत

मध्य प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। बाइक पर पीछे बैठा युवक 20 फीट दूर जा गिरा। जहां सड़क हादसे में दो मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।



फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। यह पूरी घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक मेडिकल छात्र रोमिल और उसका दोस्त समर्थ रात को खाना खाकर होटल से लौट रहे थे। रोमिल स्पोर्ट्स बाइक चला रहा था और समर्थ पीछे बैठा था।

दोनों छात्र बाइक पर तेज रफ्तार से जा रहे थे। अचानक उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर पीछे बैठा समर्थ 20 फीट दूर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई ।राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 100 को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इस दुखद हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ