9 दिसम्बर से लगेंगे दिव्यांग और वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरण करने के लिए मूल्यांकन शिविर

9 दिसम्बर से लगेंगे दिव्यांग और वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरण करने के लिए मूल्यांकन शिविर



धर्मशाला : जिला रेडक्रॉस सोसायटी, धर्मशाला द्वारा कृत्रिम अंग निर्माण निगम, मोहाली के सहयोग से दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायतार्थ 9 दिसम्बर, 2024 से जिले के विभिन्न उपमंडलों में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओ.पी शर्मा ने बताया कि इन शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए उनका पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 दिसम्बर को बीडीओ ऑफिस बैजनाथ, 10 दिसम्बर को सिविल अस्पताल जयसिंहपुर, 12 दिसम्बर को राजकीय आईटीआई जवाली, 13 दिसम्बर को बचत भवन नूरपुर, 14 दिसम्बर को एसडीएम कार्यालय सभागार नगरोटा बगवां और 16 दिसम्बर को बचत भवन देहरा में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इन उपकरणों के लिए होगा पंजीकरण
उन्होंने बताया कि दिव्यागजनों के सहायतार्थ ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, चलने की छड़ें और अन्य सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए पंजीकरण किया जाएगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के सहायतार्थ कमोड के साथ व्हील चेयर, चलने की छड़ें, कुर्सी के साथ चलने की छड़ी, फोल्डिंग वॉकर, तिपाई और टेट्रापॉड, घुटने का ब्रेस, एलएस बेल्ट, स्पाइनल सपोर्ट, कुशन, श्रवण यंत्र एवं कमोड वाली कुर्सी इत्यादि प्रदान करने के लिए मूल्यांकन किया जायेगा।
यह दस्तावेज लाएं साथ
उन्होंने बताया कि पात्र दिव्यांगजन अपनी जरूरत के सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु चिकित्सक का परामर्श  तथा आय प्रमाण पत्र (मासिक 22,500 रूपये से कम), आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ लाना जरूरी है। वृद्धजनों के लिए आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (मासिक 15000 रूपये से कम), आधार कार्ड के साथ साथ पते का प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड की प्रतिलिपि, मतदाता पहचान पत्र आदि लाना आवश्यक है। इस शिविर की अधिक जानकारी के लिए सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा के 01892-224888, 94188-32244 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच