मिशन वातसल्य तथा फोस्टर केयर योजना के संबंध में बैठक आयोजित

मिशन वातसल्य तथा फोस्टर केयर योजना के संबंध में बैठक आयोजित



ऊना : मिशन वातसल्य के तहत विधवा महिलाओं, परित्यक्त महिलाओं, गंभीर बीमारी से पीड़ित माता-पिता के बच्चों और 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग तथा बच्चों का पालन पोषण करने में असमर्थ माता-पिता के बच्चों को फोस्टर केयर योजना का लाभ दिया जाता है। जिला में कुल 2468 बच्चों को स्पोंसरशिप और फोस्टर केयर योजना का लाभ दिया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने मिशन वात्सल्य को लेकर आयोजित हुई बैठक में दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले स्पोंसरशिप और फोस्टर केयर योजना के तहत 1406 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा था। इस योजना के तहत जिला में 1184 नए मामलों को स्वीकृत प्रदान की गई है। फोस्टर केयर योजना के तहत बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और पालन पोषण के लिए 4,000 रूपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त 122 बच्चों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इस योजना के बाहर किया गया है।
इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष मीनाक्षी राणा, प्रेम आश्रम स्कूल की प्रधानाचार्य सिसटर संजना, अभिमन्यू कपूर सहित अन्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन