मॉनीटरिंग सिस्टम को स्थापित करने के लिए हो रहे निर्माण कार्य का चम्बा शहर के बुद्धिजीवियों ने किया विरोध

ऐतिहासिक चौगान नंबर दो में जल शक्ति विभाग द्वारा रियल टाइम ड्रिंकिंग वाटर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम को स्थापित करने के लिए हो रहे निर्माण कार्य का चम्बा शहर के बुद्धिजीवियों ने विरोध किया है।




( चम्बा : जितेन्द्र खन्ना )

चम्बा : बुधवार को बुद्धिजीवियों ने नगर परिषद चम्बा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर से मुलाकात करके निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि बड़े आश्चर्य की बात है को चौगान नंबर दो में हो रहे इस अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन और नगर परिषद अब तक खामोश है। चौगान मात्र एक मैदान ही नहीं, बल्कि इसका वजूद जिले के प्रत्येक नागरिक की भावनाओं से जुड़ा हुआ है जिसे किसी भी हालात में नकारा नहीं जा सकता है। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर यदि अवैध निर्माण को हटाया न गया तो शहर के लोग स्वयं ही हटा देंगे। इससे होने वाले नुकसान को जिम्मेदारी प्रशासन, नगर परिषद और संबंधित विभाग की होगी। इस दौरान बुद्धिजीवियों ने चम्बा शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर